फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku-Priya Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया इस तारीख में करेंगे शादी, सगाई की डेट भी हुई तय

Sun, 01 Jun 2025 09:20 AM IST
शाहरुख खान हेमन्त दुबे, अमर उजाला, वाराणसी
हेमन्त दुबे, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jun 2025 09:20 AM IST
सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। साथ ही रिंग सेरेमनी की तारीख भी सामने आ गई है। आठ जून को लखनऊ में रिंग सेरेमनी होगी। शादी वाराणसी में होगी। जानिए शादी की तारीख

विज्ञापन
Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh and MP Priya Saroj will get married on November 18
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ANI
जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी। उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के साथ होनी है। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा। 
Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh and MP Priya Saroj will get married on November 18
सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले अलीगढ़ के रिंकू सिंह की शादी प्रिया से तय है। इसकी पुष्टि पहली बार सांसद बनीं प्रिया सरोज के पिता व केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की थी। 
Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh and MP Priya Saroj will get married on November 18
सांसद प्रिया सरोज और तूफानी सरोज। - फोटो : अमर उजाला
रिंग सेरेमनी और शादी की तारीख तय
विधायक ने कहा था कि अलीगढ़ में रिंकू के परिजनों से मुलाकात हुई थी। परिजन शादी के लिए राजी हैं। आईपीएल के बाद दोनों की शादी होगी। अब रिंग सेरेमनी और शादी की तारीख तय हो गई है। सपा विधायक के करीबियों के मुताबिक, शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh and MP Priya Saroj will get married on November 18
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पेशे से अधिवक्ता हैं प्रिया सरोज
इसमें देशभर प्रमुख राजनेता, क्रिकेटर, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति और स्नेह से तय हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए वक्त दिया और अब एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। प्रिया सरोज पेशे से अधिवक्ता हैं। प्रिया और रिंकू एक दूसरे को पहले से जानते हैं।
विज्ञापन
Rinku-Priya Wedding Cricketer Rinku Singh and MP Priya Saroj will get married on November 18
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : Priya Sroj (facebook)-bcci
प्रिया की सहेली के पिता के जरिये हुई जान-पहचान
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed