वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव के अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह पौने नौ बजे तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दायीं पटरी पर पलट गई। हादसे में बस परिचालक समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। बस रामनगर घनश्यामपुर से जौनपुर की तरफ जा रही थी।
पुलिस ने क्रेन की मदद से बस सीधी कराकर घायलों को बाहर निकाला और यातायात शुरू कराया। वहीं, जिला चिकित्सालय पहुंचकर डीएम डॉ. दिनेशचंद्र और एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने घायल यात्रियों का हाल जाना।
2 of 12
जौनपुर में पलटी बस
- फोटो : संवाद
एक निजी बस रामनगर घनश्यामपुर से जौनपुर-बदलापुर पड़ाव के लिए चलती है। कलीचाबाद निवासी बस चालक समरजीत पाल (50) और बदलापुर के चवरी लेदुका निवासी परिचालक कालीचरन यादव (40) सुबह बस लेकर जौनपुर के लिए चले थे। 52 सीट वाली बस में 40 सवारियां थीं। पुलिस के अनुसार, चकपटैला गांव के अंडरपास के पास चालक ने तेज रफ्तार बस से नियंत्रण खो दिया।
3 of 12
जौनपुर में पलटी बस
- फोटो : संवाद
डिवाइडर पर चढ़कर बस दाहिनी तरफ पटरी पर पलट गई। चालक हादसे के बाद भाग गया। थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया, तब तक चार यात्रियों की मौत हो चुकी थी। एक यात्री ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। 14 घायलों को नौपेड़वा सीएचसी पर उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया।
4 of 12
रानाथ गौतम की मौत के बाद बिलखते पत्नी और बेटा
- फोटो : संवाद
मोड़ आने पर भी नहीं कम की बस की रफ्तार
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास चकपटैला गांव स्थित अंडरपास पर शुक्रवार की सुबह पौने नौ बजे तेज रफ्तार बस पलटने से पांच की मौत हो गई, 14 घायल की सूचना पर लोग हादसे की वजह जानने के लिए जुटे रहे। घायलों का कहना था कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। मोड़ आने पर भी बस चालक ने रफ्तार कम नहीं की। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दाहिने तरफ पलट गई। इसके बाद बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
5 of 12
हादसे में घायल अंकित
- फोटो : संवाद
चकपटैला गांव स्थित अंडरपास पर बस हादसा-घायलों की आपबीती
बस से जौनपुर आ रहे थे। चालक बस तेज रफ्तार में चला रहा था। अचानक मोड़ आने पर बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद झटके से बस पलट गई। इससे उनके दोनों हाथ दब गए थे। लोगों ने बस थोड़ा उठाया तब जाकर वह निकला। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से नौपेड़वा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। अंकित, मसनपुर बदलापुर।