फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में रेजिडेंट्स की जारी है हड़ताल, मरीजों के लिए बना जान का जवाल

Thu, 25 Jul 2019 12:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 25 Jul 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Resident Strike Of BHU Hospital For Seventh Pay Commission patient trouble In Varanasi

सातवें वेतन आयोग की मांग के लिए बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में रेजीडेंटों की हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को जारी रही। सुबह से लेकर शाम तक  तीन बार अधिकारियों से उनकी वार्ता भी हुई लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका। रेजिडेंट शुक्रवार तक हड़ताल पर अड़े हैं, शनिवार से इमरजेंसी, आईसीयू और लेबर रूम में भी काम नहीं करने की चेतावनी दी है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Resident Strike Of BHU Hospital For Seventh Pay Commission patient trouble In Varanasi
इलाज का इंतजार करते मरीज के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के रेजीडेंट सोमवार से हड़ताल पर हैं। अब तक ट्रामा सेंटर से लेकर चिकित्सा विज्ञान संस्थान में कई बार बातचीत हो चुकी है, जिसमें कुलपति, आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक ने एमएचआरडी की ओर से जल्द कार्रवाई की बात भी कही लेकिन रेजिडेंट मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि तीन साल से केवल कागजी कार्रवाई ही हो रही है, कब से सातवां वेतन मिलेगा, कोई कुछ नहीं बता रहा है।बुधवार को भी सुबह आईएमएस में रेक्टर से लेकर निदेशक ने बातचीत की लेकिन नतीजा कुछ नहीं हुआ। 

Resident Strike Of BHU Hospital For Seventh Pay Commission patient trouble In Varanasi

मरीजों और उनके परिजन काफी परेशान है। बिहार से आए अलाउद्दीन ने कहा कि पेट में बहुत दिनों से दर्द था। पिछले दिनों जांच कराया तो किडनी की बीमारी का पता चला। सुबह अस्पताल आ गए थे लेकिन पर्चा ही नहीं जमा हुआ। मोतिहारी से आए रामदिनेश कुमार ने कहा कि गले में संक्रमण से परेशान चल रहे थे। सोचा एकदम सुबह पर्चा कटाकर डॉक्टर को दिखा लेंगे लेकिन पर्चा जमा करने के बावजूद डॉक्टर नहीं देखे। गाजीपुर से आईं रेखा गौड़ ने कहा कि पति के पेट में दर्द था। सुबह 9 बजे से 1 बजे तक ओपीडी के बाहर पति को स्ट्रेचर पर रख कर खड़ी रही लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। चंदौली सरे आईं सविता ने कहा कि पिछले महीने बिटिया की आंत का ऑपरेशन हुआ था। मंगलवार को फालोअप में देखने के लिए बुलाया गया था लेकिन हड़ताल की वजह से चार घंटे इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Resident Strike Of BHU Hospital For Seventh Pay Commission patient trouble In Varanasi
डॉक्टर का इलाज करते मरीज - फोटो : अमर उजाला

ओपीडी, जांच, ऑपरेशन का गिरा ग्राफ :
हड़ताल का असर यह रहा कि ओपीडी, जांच और ऑपरेशन की संख्या भी कम हो गई है। ओपीडी में पर्चा जमा करने के बाद मरीजों और तीमारदारों को डॉक्टर से मिलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में रेजीडेंटों के रहने से जहां 200 से 300 मरीज देखे जाते थे, वहीं कई विभागों की ओपीडी 150 से 200 तक ही रह गई है। इसके अलावा जांच और ऑपरेशन का ग्राफ पिछले तीन दिन में तेजी से गिरा है। सोमवार और मंगलवार को जहां क्रमश: 83 और 40 ऑपरेशन हुए, वहीं बुधवार को 33 ऑपरेशन हो सके। इसके अलावा सोमवार को 3022 और मंगलवार को 2622 लोगों की जांच के सापेक्ष बुधवार को केवल 2122 लोगों की जांच हुई। इसके अलावा वार्डों में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। 

विज्ञापन
Resident Strike Of BHU Hospital For Seventh Pay Commission patient trouble In Varanasi
हड़ताल करते रेजिडेंट - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की स्थिति :
 
पर्चा बिक्री ओपीडी 2475
ओपीडी में पंजीकरण 3350
वार्डों में भर्ती मरीज 56
डिस्चार्ज 65
इमरजेंसी ओपीडी  46
ऑपरेशन 33
कुल जांच 2122
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed