{"_id":"6aa53303836e34d8520eea9b","slug":"woman-decided-to-live-with-her-lover-after-appearing-before-magistrate-in-bhadohi-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं प्रेमी संग ही रहूंगी': तीन बच्चों की मां का फैसला, मजिस्ट्रेट के सामने महिला ने पति को छोड़ने की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं प्रेमी संग ही रहूंगी': तीन बच्चों की मां का फैसला, मजिस्ट्रेट के सामने महिला ने पति को छोड़ने की कही बात
Sat, 12 Sep 2026 04:40 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 12 Sep 2026 04:40 PM IST
सार
भदोही जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के लिए दुबई की नौकरी छोड़ दी। लेकिन पत्नी उसे छोड़कर चली गई। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने महिला को सीतापुर से बरामद किया। पत्नी अब प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
woman
- फोटो : AI Generated
विस्तार
भदोही जिले के दुर्गागंज थानाक्षेत्र के मिल्कीपुर गांव से फरवरी में लापता हुई विवाहिता को पुलिस ने नौ सितंबर को सीतापुर जिले के महमूदपुर से बरामद कर लिया। शुक्रवार को महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां उसने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की। उसने ससुराल और मायके जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसे वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मिल्कीपुर निवासी युवक की शादी वर्ष 2012 में प्रयागराज के एक गांव की महिला से हुई थी। दोनों के तीन नाबालिग बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक युवक काम के सिलसिले में दुबई में रहता है। इसी दौरान उसकी पत्नी का सीतापुर निवासी लालू मिश्रा से संपर्क हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी होने के बाद पति प्रतापगढ़ में एक धर्मकांटे पर रहने लगा। इसी बीच फरवरी 2026 में उसकी पत्नी घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो दुर्गागंज थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान महिला की लोकेशन सीतापुर में ट्रेस की। नौ सितंबर को दुर्गागंज पुलिस ने उसे महमूदपुर से लालू मिश्रा के साथ बरामद किया। इसके बाद महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। बाद में मजिस्ट्रेट के सामने बयान लिया गया। जिसमें महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई।
पति और परिवार के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह घर लौटने के लिए तैयार नहीं हुई। उसे तीन बच्चों पर तरस भी नहीं आई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि महिला को वन स्टाप सेंटर रखा गया है। आरोपी पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।