वर्ष 2014 में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन आज भाजपाई हो गए। आगे की स्लाइड में जानें पूर्वांचल में इसका क्या होगा असर-
2 of 11
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
रविकिशन ने तनु वेड्स मनु, बुलेट राजा, जिला गाजियाबाद जैसी दर्जनों बालीवुड फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों पर अपनी अलग छाप छोड़ी है।
भोजपुरिया सुपरस्टार रविकिशन के रुप में भाजपा को पूर्वांचल में एक बड़ा चेहरा मिला है। ताजा घटनाक्रम में रविकिशन ने आज कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। बताया जाता है कि रविकिशन को भाजपा में लाने में मनोज तिवारी की बड़ी भूमिका है।
3 of 11
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले समय में रविकिशन पूर्वांचल समेत पूरे भोजपुरिया बेल्ट में भाजपा के लिए वोट मांगते नजर आ सकते हैं। रविकिशन को शामिल कर बीजेपी ने पूर्वांचल में कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है । मालूम हो कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में रविकिशन कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर सीट से मैदान में थे।
4 of 11
ravi kishan
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि मोदी लहर के चलते उन्हें कामयाबी नहीं मिली। एक दौर था जब मनोज तिवारी और रविकिशन की अदावत सुर्खियों में थी, अब जल्द ही दोनों सुपरस्टार एक मंच पर भाजपा के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। भोजपुरिया बेल्ट में रविकिशन की खास पहचान है। खासकर युवाओं में उनकी अच्छी पैठ है।
5 of 11
ravi kishan manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले चुनाव में बीजेपी इसका फायदा उठाएगी। रविकिशन का पूरा नाम रविकिशन शुक्ला है। पूर्वांचल में कई सीटों पर ब्राह्मण मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में रविकिशन के आने से भाजपा को सियासी लाभ मिल सकता है। रविकिशन का जन्म तो मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक छोटी सी चाल में हुआ था लेकिन वे मूल रुप से जौनपुर के रहने वाले हैं।