{"_id":"68aaaccd6df9bfd6b20bad87","slug":"rain-alert-rainfall-in-one-night-of-2025-more-than-august-in-2012-and-2017-38-year-old-record-broken-2025-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rain: 2012 व 2017 में अगस्त के 31 दिन से ज्यादा 2025 की एक रात में बारिश, वाराणसी में टूटा 38 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain: 2012 व 2017 में अगस्त के 31 दिन से ज्यादा 2025 की एक रात में बारिश, वाराणसी में टूटा 38 साल का रिकॉर्ड
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:40 AM IST
सार
Varanasi Weather: वाराणसी में रविवार को तीसरे दिन भी बारिश का माहाैल रहा। भोर में भी तेज बारिश हुई। इस कारण सड़कों पर जलभराव हो गया था। ग्रामीण इलाकों में भी ज्यादा समस्या रही।
विज्ञापन
1 of 9
वाराणसी में भारी बारिश के बाद नईसड़क पर जलभराव के बीच मस्ती के मूड में बैठे जनाब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बनारस में 2012 और 2017 में अगस्त के 31 दिनों से ज्यादा बारिश सिर्फ एक ही रात में हो गई। शुक्रवार की रात 161.8 मिमी और बीते 24 घंटे में 165.8 मिमी बारिश हुई। 2017 में 136.2 से 30 मिमी और 2012 में पूरे अगस्त महीने 145 पानी बरसा था। बनारस में पूरे अगस्त महीने की बारिश का औसत कोटा 282.9 मिमी है। जो एक दिन की बारिश से 120 मिमी ज्यादा है।
2 of 9
बीएचयू अस्पताल परिसर में आफत।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रॉमा सेंटर में भी दो फीट पानी लगा रहा। उधर, शुक्रवार रात की बारिश ने अगस्त के 38 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वहीं, 73 साल में अगस्त में दूसरी बार बनारस में इतनी बारिश हुई। बाबतपुर केंद्र के अनुसार, 38 साल पहले 1987 में 165 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इससे तापमान में भी कमी आई। अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
3 of 9
बीएचयू परिसर में जलभराव के बीच सफर।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक बारिश की उम्मीद बनी हुई है। मॉनसून द्रोणी सामान्य स्थिति उत्तर ओर खिसककर प्रदेश से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के मिलन से मानसून की सक्रियता 25 अगस्त तक ऐसी ही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बीएचयू के सिंह द्वारा पर जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई सड़क
बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। कमच्छा से रथयात्रा मार्ग पर सड़क के दोनों किनारे पर पेयजल की पाइप लाइन फटने से पानी लगा रहा। भेलूपुर जवाहर नगर काॅलोनी से कमच्छा मार्ग पर भी सड़क टूट गई थी। पुराना रामनगर वार्ड स्थित बंधा रोड के पास बारिश की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
5 of 9
बारिश के बीच गंतव्य को जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, शहर से गांव तक फाॅल्ट से परेशानी
शहर में लगातार हुई बारिश से शुक्रवार की रात बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। आधी रात से लेकर शनिवार सुबह तक बिजली की आवाजाही जारी रही। इधर शनिवार मौसम साफ रहा लेकिन ट्रिपिंग से निजात नहीं मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।