ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार पर भगवा पेंटिंग किए जाने पर शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन ने नाराजगी जताई। पेंटिंग हटाने की मांग करते हुए उन्होंने डीसीपी काशी और एसीपी सुरक्षा को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि पेंटिंग नहीं हटाई गई तो विरोध जारी रहेगा। उधर, मामला अतिसंवेदनशील होने और जुमे की नमाज को देखते हुए क्यूआरटी, पीएसी और आसपास के थानों की फोर्स तैनात की गई। हालांकि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
Varanasi: ज्ञानवापी की दीवार पर भगवा पेंटिंग का विरोध, फोर्स तैनात; शहर मुफ्ती ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 02 May 2026 03:46 AM IST
सार
Varanasi News: ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार पर पेंटिंग को लेकर शहर मुफ्ती अब्दुल बातिन ने विरोध किया। पेंटिंग हटाने को लेकर डीसीपी काशी और एसीपी सुरक्षा को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन