{"_id":"5c5d4880bdec22738442af37","slug":"propose-day-special-these-couples-got-married-after-friendship-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रपोज डे : इजहार-ए-इश्क करते ही प्यार में बदल गई दोस्ती, सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए ये जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रपोज डे : इजहार-ए-इश्क करते ही प्यार में बदल गई दोस्ती, सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए ये जोड़े
Sat, 09 Feb 2019 10:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने चाहने वाले से प्यार का इजहार करना खुद में ही बहुत कठिन काम लगता है, लेकिन कर भी क्या सकते हैं! दिल की बात जुबां के जरिए उनके दिल तक पहुंचाना भी तो जरूरी है। हाल-ए-दिल बयां करने से दो लोग एक ऐसे रिश्ते में बंध जाते हैं, जिसकी कल्पना से ही आप खुश हो जाते हैं। प्यार पहले भी होता था और आज भी... बदला है तो सिर्फ इजहार-ए-इश्क का तरीका। आगे की स्लाइड्स देखें...
- फोटो : Social Media
एक दौर था जब लोगों को अपने दिल की बात कहने में सालों बीत जाया करते थे, लेकिन अब समय के साथ बहुत कुछ बदला है। मोबाइल, इंटरनेट ने दूर रहते हुए भी एक-दूसरे को समझने का पूरा मौका दे दिया है। अब दिल की बात कहने में सालों नहीं बल्कि चंद समय लगता है। चिट्ठियों से शुरू होकर फेसबुक(Facebook) तक पहुंचा ये प्यार का युग प्रेम की नई इबारत लिख रहा है। वैलेंटाइन वीक (valentine week) के तहत शुक्रवार को प्रपोज डे (propose day) मनाया जा रहा है। कुछ ऐसे प्रेमी जोड़ों की कहानी जिनमें कभी दोस्ती थी तो इजहार-ए-इश्क करते ही प्यार के रिश्ते में बंध गए।
बबली और सतेंद्र
- फोटो : amar ujala
पांडेयपुर निवासी बबली और सतेंद्र बताते हैं कि फैमिली एक-दूसरे से परिचित थी। घर आना-जाना होता रहता था, लेकिन प्यार और फिर शादी की बात तो दूर-दूर तक नहीं थी। वक्त के साथ एक-दूसरे से घुलते-मिलते गए। हमें पता ही नहीं चला कि कब हम दोस्त थे और कब हमारी दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई। प्रपोज करने का तो चांस ही नहीं बना। हमने अपने-अपने घरों में बात की, सब राजी हो गए। हमारी दोस्ती, अरेंज मैरिज में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार और मंजू
- फोटो : amar ujala
चेतगंज निवासी राजकुमार को आज भी वह दिन याद है जब बचपन में वो और उनकी पत्नी मंजू दोनों एक-दूसरे के साथ खेलते थे। उस समय तो लड़का-लड़की का आपस में बात करना ही बड़ी बात थी। एक दिन मंजू के जीजा उनकी शादी का रिश्ता मेरे घर लेकर आए तो जैसे मेरे मन की मुराद पूरी हो गई । 2018 में शादी को 32 साल बीत चुके हैं। बचपन का साथ जीवन भर का साथ बन गया।
विज्ञापन
सुनिल शर्मा और मीनू शर्मा
- फोटो : amar ujala
वहीं, शिवपुर के रहने वाले सुनिल शर्मा ने अपनी पत्नी मीनू शर्मा को शादी के 20 साल बाद पहली बार प्रपोज किया है। उनका कहना है कि प्यार कभी कम नहीं होता बल्कि वक्त के साथ-साथ बढ़ता ही जाता है। यूं तो इनकी शादी अरेंज मैरिज थी लेकिन इस साल सुनिल ने मीनू को गुलाब का गुलदस्ता दे कर अपने प्यार को फिर से जीने की कोशिश की है।