फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारंपरिक नहीं, प्रोफेशनल कोर्स में बढ़ रहा रुझान, आप भी इन फील्ड्स में बना सकते हैं करियर

Thu, 27 Jun 2019 04:35 PM IST
Sayali Maurya पूजा सिंह,अमर उजाला,वाराणसी
पूजा सिंह,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 27 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Professsional courses demand high we may set your career in these fields

करियर को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है। यही वजह है कि यहां के कॉलेज जाने वाले छात्र अब स्नातक और स्नातकोत्तर के पारंपरिक विषयों को छोड़कर होटल मैनेजमेंट, टूर एंड ट्रेवेल्स मैनेजमेंट, ऑफिस एंड बिजनेस मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग व आर्किटेक्चर विषयों के डिप्लोमा और कैप्सूल कोर्स को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Professsional courses demand high we may set your career in these fields

बनारस समेत पूर्वांचल के जिलों में संचालित विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर के पारंपररिक विषयों के साथ-साथ दर्जन भर से अधिक डिप्लोमा कोर्स चल रहे हैं। कौशल विकास के तहत भी तमाम निजी संस्थाओं में संचालित फैशन, पत्रकारिता, एनिमेशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स के प्रति युवाओं का रुझान अधिक है। प्रोफेशनल कोर्स के जरिए जल्द से जल्द जॉब पाना युवाओं का शगल बन गया है।

Professsional courses demand high we may set your career in these fields

होटल मैनेजमेंट
इस डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कुछ कॉलेजों में 10वीं और कुछ में 12वीं पास होना जरूरी हैं। हालांकि डिग्री के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है। बीएचयू में भी स्पेशल कोर्स के तहत यह पाठ्यक्रम संचालित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Professsional courses demand high we may set your career in these fields

फैशन डिजाइनिंग
मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होने वाले अभ्यर्थी फैशन डिजाइनिंग कोर्स करने के हकदार होंगे। लिए 12वीं में 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। इस कोर्स के लिए काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग, वनिता पॉलिटेक्नीक, बीका इंस्टीट्यूट में प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन
Professsional courses demand high we may set your career in these fields

टूर एंड ट्रेवेल्स मैनेजमेंट 
टूरिज्म कोर्स को भी युवा अधिक पसंद कर रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। बीएचयू में संचालित स्पेशल कोर्स में इसका आवेदन कर सकते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed