फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल के कमरे में युवती की मिली लाश, चलती टीवी और नल से गिरते पानी ने पुलिस को किए कई इशारे

Thu, 27 Jun 2019 04:35 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 27 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Deoria Girl body found in hotel room murder by give poison in varanasi
होटल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल के कमरे में युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही युवती का तथाकथित भाई उसका मोबाइल फोन लेकर गायब है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बाहर से बंद कमरे का दरवाजा, अंदर फुल वॉल्यूम में चल रही टीवी, बाल्टी में गिर रहे नल के पानी, गायब सामान और अंजली के मुंह-नाक से निकल रहा झाग पुलिस को बहुत कुछ बता रहा है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Deoria Girl body found in hotel room murder by give poison in varanasi
युवती के आधार कार्ड की फोटो कॉपी - फोटो : अमर उजाला

देवरिया के बसियावा निवासी अमीश तिवारी ने अपना आधार कार्ड देकर मंगलवार की शाम होटल अर्जुन पैलेस में कमरा नंबर 303 बुक कराया था। होटल स्टाफ को अमीश ने बताया था कि बुधवार को उसकी बहन आएगी, उसे बीएचयू अस्पताल में दिखाना है। सुबह साढ़े छह बजे के लगभग होटल के आगंतुक रजिस्टर में खुद का नाम सीमा तिवारी और पता बीएचयू लिख कर दूसरे तल पर स्थित अमीश के कमरे में अंजली गई। 10:30 बजे के लगभग अमीश अपने कमरे से निकला। 

Deoria Girl body found in hotel room murder by give poison in varanasi
युवती के तथाकथित भाई के आधार कार्ड की फोटो कॉपी - फोटो : अमर उजाला

सवा चार बजे के लगभग सफाई करने वाला स्टाफ कमरा नंबर 303 के सामने पहुंचा तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी और अंदर से टीवी चलने की आवाज आ रही थी। उसने कमरे की सफाई के लिए दरवाजा खोला तो अंजली बिस्तर पर पड़ी हुई थी और उसके मुंह व नाक से झाग निकल रहा था। आननफानन में सौ नंबर पर सूचना दी गई तो सिगरा इंस्पेक्टर और फोरेंसिक टीम के साथ सीओ चेतगंज अंकिता सिंह होटल पहुंचीं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सिगरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करा कर युवती के परिजनों से संपर्क का प्रयास जारी है। पुलिस की एक टीम देवरिया भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deoria Girl body found in hotel room murder by give poison in varanasi
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में होटल प्रबंधन ने अपना रिकार्ड खंगाला तो पता लगा कि अमीश और अंजली बीते फरवरी और मई महीने में भी उनके यहां खुद को भाई-बहन बता कर ठहरे थे। अमीश ने तब भी बताया था कि वह बहन को बीएचयू अस्पताल में दिखाने आया है। उस दौरान अंजली द्वारा आईडी प्रूफ के तौर पर दिए गए आधार कार्ड से पता लगा कि उसका नाम सीमा तिवारी नहीं है। इस बीच यह बात भी सामने आई कि अंजली बीएचयू की छात्रा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Deoria Girl body found in hotel room murder by give poison in varanasi
होटल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी और इंग्लिशिया लाइन स्थित होटल और गेस्ट हाउस दुष्कर्म, देह व्यापार और आत्महत्या जैसी घटनाओें के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। बावजूद इसके इन होटलों और गेस्ट हाउसों में पुलिस कभी छापेमारी या औचक निरीक्षण कर हकीकत नहीं देखती है। शहर के अन्य क्षेत्रों मेें स्थित होटलों का भी यही हाल है। बीती 13 मई की सुबह चेतगंज के जगतगंज स्थित होटल डे विला इन में नई दिल्ली से आई इवेंट मैनेजमेंट फर्म की शिल्पा की हत्या उसकी सहकर्मी और उसके तथाकथित पति ने कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed