फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड़ताल से हाहाकार: वाराणसी में बिजली-पानी को बिलबिलाए लोग, सड़कों पर उतरी जनता, तस्वीरों में देखें

Sun, 19 Mar 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Mar 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Power cut in up Outcry due to electricity workers strike People begging for water in Varanasi
वाराणसी में लोगों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

बिजली कर्मियों की 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल रविवार दोपहर बाद भले ही समाप्त हो गई लेकिन परेशानियां कम नहीं हुईं। पूरी तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल होने में कुछ घंटों का वक्त लग सकता है। शनिवार को हुई बारिश के कारण कई जगह लाइन में फॉल्ट भी है। हड़ताल से लौटे कर्मचारी अब फॉल्ट की मरम्मत करेंगे। ऐसे में पानी और मोबाइल चार्जिंग को तरस रहे लोगों को अभी भी राहत के लिए इंतजार करना होगा। हड़ताल के दौरान वाराणसी जिले में कहीं 30 तो कहीं 40 तो कहीं 60 घंटे तक बिजली नहीं रही। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हाहाकर मच गया।  कई गांव-मोहल्लों में 36-40 घंटे से बिजली गुल होने के कारण अभी लोग नहाने-खाने तक के पानी के लिए परेशान रहे।



बिजली आपूर्ति ठप होने से उत्पन्न पेयजल किल्लत अब व्यापक जनाक्रोश की वजह बनती दिखी। स्नान और कपड़ा धुलाई के लिए बड़ी संख्या में आबादी ने गंगा की ओर रुख किया। रविवार को शहर के कई हिस्सों में स्थानीय लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर चक्का जाम कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया। वाराणसी में सपा समेत अन्य दलों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 

Power cut in up Outcry due to electricity workers strike People begging for water in Varanasi
हड़ताली बिजलीकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के बाहर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता में उनकी मांगों को जल्द मान लेने की बात कहे जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ ही विद्युत कर्मियों ने अपने हड़ताल को समाप्त करने का आवाह्न किया।
ये भी पढ़ें: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ मीटिंग के बाद लिया गया ये फैसला

Power cut in up Outcry due to electricity workers strike People begging for water in Varanasi
पानी के लिए तरसे लोग - फोटो : अमर उजाला

बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे बड़ी मुसीबत नगर क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए हुई। सुबह होते ही पानी के लिए मारामारी की नौबत पैदा हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Power cut in up Outcry due to electricity workers strike People begging for water in Varanasi
पानी के लिए तरसे लोग - फोटो : अमर उजाला

शहर के ज्यादातर मोहल्लों में जलापूर्ति करने वाले नलकूपों को स्थानीय उपकेंद्रों से बिजली मिलती है। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के बाद से कई उपकेंद्रों से बिजली नहीं मिली। इससे मोहल्लों में हाहाकार की स्थिति है। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया पर लोग नहीं माने। उनका कहना था कि बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच लड़ाई में आम लोग पिस रहे हैं।

विज्ञापन
Power cut in up Outcry due to electricity workers strike People begging for water in Varanasi
पानी के लिए तरसे लोग - फोटो : अमर उजाला

बिजली न होने से ई-रिक्शा भी सड़कों से गायब हो गए। ई-रिक्शा चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जहां-तहां खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो चल रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed