फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब बनारस में लगाया गया विवादित बैनर, पुलिस ने उतरवाया

Tue, 17 Apr 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 Apr 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Poster of BJP is prohibited in this area put at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव और कठुआ गैंगरेप केस के बाद भाजपा सरकार को लगातार लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। यूपी के इलाहाबाद शहर के बाद अब बनारस में लोगों ने सरकार के प्रति अपना विरोध जताने के लिए मोहल्ले के बाहर के विवादित बैनर लगाए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Poster of BJP is prohibited in this area put at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बनारस में नई सड़क स्थित शेख सलीम फाटक मोड़ पर लगाया गया एक विवादित बैनर सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। बैनर पर आपित्तजनक बाते लिखी हैं। निवेदक के तौर पर सपा नेता अहमद रजा (बाबू) का नाम लिखा था। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो चेतगंज थाने से दरोगा और दो सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी बैनर उतरवा कर साथ लेकर चले गए। 

 
Poster of BJP is prohibited in this area put at varanasi
यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम - फोटो : अमर उजाला
नई सड़क क्षेत्र दिन में बेहद भीड़भाड़ वाला व्यस्त बाजार है। शेख सलीम फाटक मोड़ के पास स्थित मकान के सामने लगाए गए बैनर को लेकर कुछ लोगों का कहना था कि वह रविवार को लगाया गया था। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि सोमवार को टांगा गया। हालांकि कोई यह नहीं बता सका कि बैनर किसने टंगाया गया था। सोशल मीडिया पर बैनर की फोटो वायरल होने लगी और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तो दोपहर चार बजे के लगभग चेतगंज थाने से दरोगा धर्मराज सिंह और दो सिपाही ने बैनर उतरवाया। पुलिस यह तस्दीक नहीं कर सकी कि अहमद रजा बाबू कौन हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Poster of BJP is prohibited in this area put at varanasi
up police - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि नई सड़क पर टंगे बैनर से पार्टी का लेनादेना नहीं है। भाजपा शासनकाल में प्रदेश और देश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज होकर नई सड़क क्षेत्र के लोगों का गुस्सा है जो बैनर के माध्यम से सामने आया है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह से शरारती तत्वों की करतूत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed