फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस-पब्लिक संवाद: अज्ञानता और लालच में पड़ने से साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रहीं- एसएसपी अमित पाठक

Wed, 16 Dec 2020 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Dec 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Police-public dialogue: SSP Amit Pathak said incidents of cyber crime are increasing due to ignorance and greed
पुलिस-पब्लिक संवाद में एसएसपी अमित पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

आधुनिकता के इस दौर में सुख सुविधाएं बढ़ी हैं, तो उसके दुरुपयोग भी बढ़ रहे हैं। इस समय साइबर फ्रॉड से कोई भी अछूता नहीं है। अज्ञानता और लालच में पड़ने से साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। इनसे सतर्क रहकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। यह बातें एसएसपी वाराणसी अमित पाठक ने अमर उजाला की ओर आयोजित पुलिस-पब्लिक संवाद के दौरान बुधवार को कहीं।

Police-public dialogue: SSP Amit Pathak said incidents of cyber crime are increasing due to ignorance and greed

वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित महावीर ग्रीन अपार्टमेंट में पहुंचे एसएसपी अमित पाठक ने आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना और उसे अपनी डायरी में बारी-बारी से नोट किया। वहां मौजूद आम लोगों और व्यापारियों को एसएसपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस सदैव आपके साथ है।

Police-public dialogue: SSP Amit Pathak said incidents of cyber crime are increasing due to ignorance and greed

उन्होंने कहा कि 24 घंटे पुलिस आपकी सुरक्षा में तत्पर है। शहर के यातायात जाम, अतिक्रमण और महिलाओं संग बढ़ते अपराध को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है, ऐसे कई सवालों का एसएसपी ने जवाब दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपकी एक कॉल 112 पर पुलिस आपके दरवाजे या घटनास्थल पर पहुंच रही है। हर समय सेवा में तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police-public dialogue: SSP Amit Pathak said incidents of cyber crime are increasing due to ignorance and greed

इस दौरान महावीर ग्रीन्स मेंटेनेंस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सिंह और महामंत्री डॉ. पीएन चौबे ने पुलिस-पब्लिक संवाद के लिए अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि यह एक नेक पहल है। पूरे शहर में इस तरह के पुलिस-पब्लिक संवाद का आयोजन बहुत जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed