फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ धाम: पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में बन रहे दो संग्रहालय, यह होगा खास

Tue, 15 Dec 2020 04:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Dec 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham: Two museums to be built in PM Modi Dream Project art culture and construction
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम

श्री काशी विश्वनाथ धाम में बनने वाले संग्रहालय काशी की कला, संस्कृति और धाम के निर्माण की कहानी सुनाएंगे। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये आकर्षण का केंद्र भी होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में दो संग्रहालय तैयार किए जा रहे हैं। इनका संचालन मंदिर प्रशासन और पुरातत्व विभाग के सहयोग से किया जाएगा।

Kashi Vishwanath Dham: Two museums to be built in PM Modi Dream Project art culture and construction
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम

श्री काशी विश्वनाथ धाम में संग्रहालय निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है। मंदिर चौक के पास बन रहे संग्रहालय में एक तरफ बनारस की कला, संस्कृति और सभ्यता की धरोहरें होंगी तो दूसरी तरफ धाम के निर्माण की पूरी कहानी भी सुनाई जाएंगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय गोरे ने बताया कि संग्रहालय के निर्माण का काम शुरू हो चुका है।

Kashi Vishwanath Dham: Two museums to be built in PM Modi Dream Project art culture and construction
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम

धाम में बनने वाले दोनों संग्रहालय बेहद खास होंगे। म्यूजियम के भ्रमण को बाहर से आने वाले श्रद्धालु काशी की कला, संस्कृति और सभ्यता से रूबरू हो सकेंगे। काशी का संगीत, वाद्य यंत्र और कलाकारों के परिचय के साथ ही विरासत से जुड़ी जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham: Two museums to be built in PM Modi Dream Project art culture and construction
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा दूसरे संग्रहालय में विश्वनाथ धाम को तैयार करने में आने वाली परेशानियां, धाम को पूर्ण करने की कहानी, मकानों की खरीद व अन्य बातें ऑडियो और वीडियो फॉर्मेट के जरिये श्रद्धालुओं को बताई जाएंगी। धाम में पुरातन मंदिर और घरों के डाक्यूमेंटेशन की जिम्मेदारी एएसआई भोपाल और बीएचयू की टीम को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham: Two museums to be built in PM Modi Dream Project art culture and construction
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम

लाहौरी टोला और पक्का महाल की धरोहरें भी रखी जाएंगी
संग्रहालय में पक्का महाल और लाहौरी टोला के मकानों से निकली धरोहरें, भवन ध्वस्तीकरण के दौरान निकले पुरातन अवशेष, मकानों की कलात्मक खिड़कियां, दरवाजे और ताले भी रखे जाएंगे। धाम के निर्माण के लिए तीन सौ से ज्यादा घर खरीदे गए। इसमें 62 से अधिक मंदिर सामने आए। म्यूजियम में धाम निर्माण के लिए खरीदे गए मकानों के कागजात मकान नंबर के साथ रखे जाएंगे। दूसरे म्यूजियम में पूरे निर्माण में आ रही दिक्कतों से लेकर निर्माण के दौरान गिराए गए घरों की महत्वपूर्ण चीजों और कागजातों का समावेश किया जाएगा। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यह जान सकें कि कितने लोगों के योगदान से इस कॉरिडोर ने भव्य स्वरूप लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed