{"_id":"5b44f3ce4f1c1ba5468b5b10","slug":"police-encounter-in-azamgarh-and-two-criminal-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बेचने जा रहे थे लूट की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, बेचने जा रहे थे लूट की कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
azamagrh
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने लूट की कार बेचने जा रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों ने कार लखनऊ से लूटी है। पुलिस कार मालिक के नाम और पते की जानकारी ले रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
azamagrh
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश सुनील सिंह मऊ जिले के लग्गूपुर राजापुर गांव का निवासी और दूसरा रोशन सिंह भकोही गांव का निवासी है। यह दोनों मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे निजामाबाद की तरफ से शहर में जा रहे थे।
azamagrh
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में सिधारी थाने के प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह भदुली पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुल के पास पुलिस देख बदमाश अपनी कार घुमाकर दूसरी तरफ जाने लगे। शक होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamagrh
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुआ। गाड़ी का पेपर मांगने पर वह नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया यह कार निजामाबाद थाने के खादा गांव निवासी उनका मित्र सनी राय लखनऊ से आजमगढ़ के लिए बुक की थी। रास्ते में चालक को फेंक कार लूटकर फरार हो गया। जिसे यह दोनों बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस तीसरे बदमाश सनी की तलाश में जुटी हुई है।