फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीबी होने का दावा करने वाले नहीं दिखे मुन्ना बंजरगी की शव यात्रा में

Wed, 11 Jul 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 11 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Munna bajrangi close one not appear in funeral
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बागपत जेल में मारे गए मफिया मुन्ना बजरंगी की शव यात्रा में हजारों की भीड़ थी लेकिन इस भीड़ में वे चेहरे नदारद थे जो उसका करीबी होने का दावा करते थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Munna bajrangi close one not appear in funeral
वाराणसी में मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर मुन्ना बजरंगी को मुखाग्नि देता बेटा समीर - फोटो : अमर उजाला
अभी तीन साल पहले 20 मई 2015 को बजरंगी की मां की तेरहवीं में पूर्वांचल के कई जिलों, बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा आदि प्रांतों से भी बड़ी संख्या में उसके करीबी पहुंचे थे। इसमें कई सफेदपोश भी थे। 

 
Munna bajrangi close one not appear in funeral
मुन्ना बजरंगी के घर के बाहर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मां की तेरहवीं के लिए मुन्ना बजरंगी चार दिन की पेरोल पर घर आया था। इस दौरान रोज उससे मिलने और शोक संवेदना जताने वालों की भीड़ लगती थी। मंगलवार को जब बजरंगी का शव आया तो तमाम लोग नदारद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Munna bajrangi close one not appear in funeral
मुन्ना बजरंगी की शव के पास विलाप करती पत्नी सीमा सिंह - फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी का शव मंगलवार को सुबह एंबुलेंस से सुबह सवा सात बजे जौनपुर में उसके पैतृक गांव पूरेदयाल कशेरू पहुंचा। उससे पहले किसी तरह की अनहोनी की आशंका से पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। उसके घर के आसपास का क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुबह 9:20 बजे शव यात्रा वाराणसी के लिए रवाना हुई।  

 
विज्ञापन
Munna bajrangi close one not appear in funeral
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी की हत्या की खबर सुनने के बाद सोमवार को घर के लोग बागपत पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद रात में शव लेकर परिवार के लोग वहां से चल पड़े। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए थे। आला अफसर पल-पल की जानकारी लेते रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed