{"_id":"5b15749a4f1c1b9d6e8b6458","slug":"police-arrest-fake-ias-officer-before-engagement-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फर्जी IAS बनकर सगाई करने पहुंचा युवक गिरफ्तार, कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी IAS बनकर सगाई करने पहुंचा युवक गिरफ्तार, कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 05 Jun 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
fake IAS officer
यूपी के आगरा में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक एक सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी की बेटी से सगाई करने पहुंचा था। युवक खुद को पुडुचेरी के उप राज्यपाल के ओएसडी बताता था। इस फर्जी अधिकारी के कई और कारनामे सामने आए हैं। जिन्हें जानकर कोई भी हैरान हो जाए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
fake IAS officer
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की लायर्स कालोनी निवासी एक रिटायर्ड शिक्षाधिकारी ने अपनी डॉक्ट्रेट बेटी की शादी के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रोफाइल को देखकर एक महीने पहले डा. मंजीत राज ने परिजनों से संपर्क किया। खुद को 2015 बैच का आईएएस अधिकारी बताया। वर्तमान में अपनी पोस्टिंग पुडुचेरी के उप राज्यपाल के ओएसडी के पद पर बताई। यह भी कहा कि वह दिल्ली में भी फ्लैट लेकर रहता था।
fake IAS officer
युवक जब रविवार को सगाई करने आया तो पुलिस ने फर्जी आईएएस को पकड़ लिया। उसका पिता, चाचा और चालक भी पकड़ा गया। सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक ने बताया कि अभियुक्त डा. मंजीत राज निवासी भूतल, बसई दारापुर, रमेश नगर, पश्चिमी दिल्ली है। वह मूल रूप से गांव नारी पचदेवरा, थाना करंडा, गाजीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
fake IAS officer
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने कई आईएएस, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के नाम बताए। इस पर युवती के पिता ने डा. मंजीत राज के बारे में पड़ताल शुरू कर दी। उसकी फेसबुक और वेबसाइट पर प्रोफाइल चेक की। उसमें कई अधिकारियों, राजनेताओं के साथ फोटो थे। संसद भवन तक के फोटो थे। पुडुचेरी के उप राज्यपाल के साथ भी फोटो था। इससे उन्हें उसके आईएएस होने का विश्वास हो गया। इस पर रिश्ते की बात की। युवक के गांव में भी लोग उसे आईएएस के रूप में ही जानते हैं।
विज्ञापन
fake ias officer
- फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले डा. मंजीत राज और उसके परिजनों को वाराणसी के एक होटल में बुलाया। 4.5 लाख रुपये देकर रोका कर दिया। इसके बाद तीन जून को आगरा आकर सगाई करना तय हुआ। एक सप्ताह पहले युवती ने उससे बात की। नौकरी से संबंधित सवाल पूछे। यह सवाल ऐसे थे कि जिसे कोई आईएएस अधिकारी ही बता सकता था। मगर, डा. मंजीत राज टालमटोल करने लगा। इस दौरान शादी में चार करोड़ रुपये खर्च करने को कहा। इस पर परिजनों को शक हो गया।