{"_id":"5b1643d34f1c1bda6e8b650d","slug":"cm-yogi-adityanath-has-strong-relation-to-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेषः आजमगढ़ से सीएम योगी का रहा है खास नाता, जानिए एक अनसुनी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन विशेषः आजमगढ़ से सीएम योगी का रहा है खास नाता, जानिए एक अनसुनी कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
इसका सबसे बड़ा कारण है कि जब-जब हिंदुत्व पर आंच आई, तब-तब वह ढाल बनकर खड़ा होते रहे। यही वजह है कि आजमगढ़ जिले में उनके समर्थकों की संख्या अधिक है। उन्होंने कई बार यहां सभाएं कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी जिले में उनके आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो जाता था। एक वक्त ऐसा भी आया था जब प्रशासन ने जिले में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2008 में आजमगढ़ जिले के तकिया क्षेत्र में उनके ऊपर हुए हमले के बाद प्रशासन की नजर उनके काफिले पर तब तक लगी रहती थी जब तक वह जिले की सीमा से बाहर न चलें आएं। कुछ पुरानी घटनाओं पर गौर करें तो वर्ष 2003 में प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल कालेज के होनहार छात्र अजीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जीयनपुर के रहने वाले अजीय राय के परिवार का संबंध जीयनपुर क्षेत्र में स्थित नाथ संप्रदाय के मठ से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
अजीत की हत्या के बाद जब निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो समर्थन में योगी आदित्यनाथ खड़ा हुए। इससे पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारामहमूदपुर गांव में हुए हिंसा की घटना के बाद आदित्यनाथ खड़े हुए, बल्कि पीड़ितों को न्याय भी दिलवाया। उनके इस तेवर से विपक्षी काफी घबरा गए थे। शायद यही कारण है कि वर्ष 2008 में शहर में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ही थे।
विज्ञापन
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए योगी अपने काफिले के साथ शहर के तकिया मुहल्ले से होकर गुजर रहे थे। तभी कुछ शरारती तत्वों ने उनके काफिले पर हमला बोल दिया था। इस घटना के बाद उपजे हालात पर प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया था। इसी घटना के बाद प्रशासन ने योगी जी को आजमगढ़ शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।