फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लापरवाही : अभी तक प्रशासन नहीं तय कर पाया पीएम की जनसभा के लिए स्थान, कई कार्य पड़े हैं अधूरे

Fri, 08 Feb 2019 10:12 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 08 Feb 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will come at 19 feb inaugurated projects are uncompleted in varanasi
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी(Varanasi) में नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेजी से हो रही हैं। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाने लगा है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को कार्यदायी एजेंसियों से 15 फरवरी तक काम पूरा कर अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने को कहा गया है। प्रशासन के तरफ से जो लापरवाही सामने आ रही है उसे जाने आगे की स्लाइड्स में...
PM Modi will come at 19 feb inaugurated projects are uncompleted in varanasi
जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक परियोजना की निगरानी की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री के 19 फरवरी के प्रस्तावित दौरे में जनसभा के लिए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
 
PM Modi will come at 19 feb inaugurated projects are uncompleted in varanasi
- फोटो : amar ujala
होमी भाभा कैंसर अस्पताल, महामना कैंसर संस्थान बीएचयू, दीनदयाल अस्पताल व जिला महिला अस्पताल की एमसीएच विंग, ईएसआई अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का लोकार्पण होना है। इसमें होमी भाभा कैंसर अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बन गया है। एमसीएच विंग में बिजली का काम बाकी है। दमकल विभाग से एनओसी भी नहीं मिली है। ईएसआई अस्पताल का आठ फीसदी काम बाकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi will come at 19 feb inaugurated projects are uncompleted in varanasi
स्मार्ट सिटी के तहत शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम के पहले चरण की शुरुआत होगी। इसके लिए शहीद उद्यान में कंट्रोल रूम तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में चौराहों पर सिग्नल लाइन भी लगाई जा चुकी है। बीएचयू में सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर भी पूरी तरह से तैयार हो गया है। 
 
विज्ञापन
PM Modi will come at 19 feb inaugurated projects are uncompleted in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो शुरू होने पर संशय है। कारण, जिस कंपनी को यह लाइट एंड साउंड शो के लिए सिस्टम तैयार करना है, वह पिछले छह माह से काम पूरा करने में नाकाम हो रही है। बताया जा रहा है कि 20 मिनट के इस शो के लिए अब तक 10 मिनट का ही वीडियो तैयार हो पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed