{"_id":"5c5c07dabdec221a376689ab","slug":"pm-modi-will-come-at-19-feb-inaugurated-projects-are-uncompleted-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : अभी तक प्रशासन नहीं तय कर पाया पीएम की जनसभा के लिए स्थान, कई कार्य पड़े हैं अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : अभी तक प्रशासन नहीं तय कर पाया पीएम की जनसभा के लिए स्थान, कई कार्य पड़े हैं अधूरे
Fri, 08 Feb 2019 10:12 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी(Varanasi) में नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेजी से हो रही हैं। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाने लगा है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को कार्यदायी एजेंसियों से 15 फरवरी तक काम पूरा कर अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने को कहा गया है। प्रशासन के तरफ से जो लापरवाही सामने आ रही है उसे जाने आगे की स्लाइड्स में...
जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक परियोजना की निगरानी की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री के 19 फरवरी के प्रस्तावित दौरे में जनसभा के लिए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
- फोटो : amar ujala
होमी भाभा कैंसर अस्पताल, महामना कैंसर संस्थान बीएचयू, दीनदयाल अस्पताल व जिला महिला अस्पताल की एमसीएच विंग, ईएसआई अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का लोकार्पण होना है। इसमें होमी भाभा कैंसर अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बन गया है। एमसीएच विंग में बिजली का काम बाकी है। दमकल विभाग से एनओसी भी नहीं मिली है। ईएसआई अस्पताल का आठ फीसदी काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम के पहले चरण की शुरुआत होगी। इसके लिए शहीद उद्यान में कंट्रोल रूम तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में चौराहों पर सिग्नल लाइन भी लगाई जा चुकी है। बीएचयू में सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर भी पूरी तरह से तैयार हो गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो शुरू होने पर संशय है। कारण, जिस कंपनी को यह लाइट एंड साउंड शो के लिए सिस्टम तैयार करना है, वह पिछले छह माह से काम पूरा करने में नाकाम हो रही है। बताया जा रहा है कि 20 मिनट के इस शो के लिए अब तक 10 मिनट का ही वीडियो तैयार हो पाया है।