{"_id":"5a9e7f8d4f1c1b8e238bc1b1","slug":"pm-modi-varanasi-visit-this-time-become-very-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का बनारस दौरा होगा कई मायनों में खास, जनता को देंगे करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का बनारस दौरा होगा कई मायनों में खास, जनता को देंगे करोड़ों की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
pm modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के लोगों को पांच नए पुलों की सौगात देंगे। 12 मार्च को शहर आगमन के दौरान वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। फुलवरिया-शिवपुर फोर लेन की आधारशिला रखने के साथ ही इस मार्ग पर बनने वाले तीन पुल का भी शिलान्यास करेंगे। इसमें दो पुल रेलवे क्रासिंग पर और एक वरुणा नदी पर बनया जाएगा। कोनिया में वरुणा नदी पर एक पुल और आशापुर क्रासिंग पर एक पुल का शिलान्यास करेंगे।
पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल
- फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह आरओबी का भी लोकार्पण करेंगे। डीरेका में आयोजित समारोह में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। पीएम करीब 372 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ 12 मार्च को बाबतपुर आएंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यहां से वह अस्सी घाट जाएंगे जहां वह पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से बजड़े से वह दशाश्वमेध घाट तक जाएंगे। अस्सी से लेकर दशाश्वमेध घाट को सजाया जाएगा। दरभंगा घाट स्थित ब्रजरामा पैलैस में वह लंच करने के बाद डीरेका जाएंगे। यहां वह लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत
- फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीरेका में आयोजित कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के तीन हजार लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। साथ ही पीएम पचास महिला बुनकरों से भी मिलेंगे। इस दौरान बुनकरों के चलाई जा रही योजना के तहत तोहफा भी दिया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो डीरेका में ही पीएम जनसभा भी कर सकते हैं।