फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Varanasi: तस्वीरों में देखें- पीएम मोदी का भव्य स्वागत, हाथ हिलाकर काशीवासियों का किया अभिवादन

Fri, 07 Nov 2025 06:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Nov 2025 06:33 PM IST
सार

PM Modi in Varanasi News in Hindi: पीएम मोदी के काशी आगमन पर भाजपाइयों व काशीवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल- नगाड़ों के बीच हर- हर महादेव के जयकारे लगाए। इस दौरान पीएम ने वाहन के अंदर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit grand welcome by BJP workers and kashi people UP news in Hindi
PM modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इसके बाद उनका काफिला शहर की ओर रवाना हुआ। इस दौरान एयरपोर्ट से बरेका के बीच जगह- जगह ढोल- नगाड़े व गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर पीएम के काफिले का स्वागत किया गया। 

PM Modi Varanasi Visit grand welcome by BJP workers and kashi people UP news in Hindi
PM modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम के आगमन पर बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी राम, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। 
PM Modi Varanasi Visit grand welcome by BJP workers and kashi people UP news in Hindi
PM modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। उनका काफिला बाबतपुर से हरहुआ होते हुए गिलट बाजार, जेपी मेहता, फुलवरिया फ्लाईओवर होते हुए बरेका पहुंचा। 

इसे भी पढ़ें; PM Modi in Varanasi: काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, काफिले पर बरसाए गए फूल; बरेका में बैठक शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit grand welcome by BJP workers and kashi people UP news in Hindi
PM modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में कई जगह पर स्थानीय लोगों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पीएम के काफिले का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी वाहन के अंदर से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। 
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit grand welcome by BJP workers and kashi people UP news in Hindi
PM modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शहर के संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास व अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया। वहीं बरेका पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed