PM Modi in Varanasi: काशी में पीएम मोदी के काफिले पर बरसाए गए फूल, बरेका में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
{"_id":"690dc8c797cffbe9820c4db5","slug":"pm-modi-varanasi-visit-live-updates-flag-off-new-vande-bharat-trains-know-routes-up-news-in-hindi-2025-11-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Varanasi: काशी में पीएम मोदी के काफिले पर बरसाए गए फूल, बरेका में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 07 Nov 2025 06:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 07 Nov 2025 06:29 PM IST
खास बातें
PM Modi in Varanasi Today Live News in Hindi: पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम का काफिला वाया रोड बरेका के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जगह- जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों ने उनका स्वागत किया। पीएम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का मंत्री सुरेश खन्ना ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:54 PM, 07-Nov-2025
पीएम मोदी का बरेका में बैठक शुरू
पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत किया गया। बरेका पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम का स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की बैठक शुरू हुई। इस दौरान शहर में चल रहे विकास परियोजनाओं के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
05:50 PM, 07-Nov-2025
बरेका पहुंचे पीएम मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी का काफिला बरेका पहुंच गया है। पीएम मोदी यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
05:42 PM, 07-Nov-2025
PM Modi in Varanasi: हर- हर महादेव के साथ पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला जैसे ही बनारस स्टेशन से आगे निकला। काशीवासियों ने हर- हर महादेव के जयकारे लगाए। इस दौरान पीएम मोदी ने कार के अंदर से हाथ हिलाकर बनारस के लोगों का अभिवादन किया।
05:39 PM, 07-Nov-2025
ढोल- नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मंडुआडीह चौराहे से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला 5.37 बजे बरेका की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान गुलाब की पंखुड़ियों को बरसाते हुए भाजपाइयों व शहरवासियों ने ढोल- नगाड़ों के बीच पीएम मोदी का स्वागत किया।
05:32 PM, 07-Nov-2025
PM modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गिलट बाजार शिवपुर तिराहे से शहर के लिए रवाना हुआ।
05:29 PM, 07-Nov-2025
PM modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका के लिए रवाना हो गया है। इस दौरान रास्ते में कई जगह उनका स्वागत किया गया। थोड़ी देर में वे बरेका पहुंचेंगे। यहां वह शाम को छह बजे से सात बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:23 PM, 07-Nov-2025
PM Modi In Varanasi: जेपी मेहता के पास पीएम के काफिले का हुआ स्वागत
वाराणसी में पीएम मोदी का आगमन हो चुका है। उनका काफिला एयरपोर्ट से शहर की ओर रवाना हो गया है। शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा जेपी मेहता के पास स्वागत किया गया।
05:20 PM, 07-Nov-2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जवान तैनात
पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने रस्सी लगाकर लोगों को सड़क पर आने से रोका है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में पीएम के स्वागत के लिए गजब का उत्साह दिख रहा है।
05:14 PM, 07-Nov-2025
पीएम के स्वागत के लिए ट्रैफिक शून्य
पीएम के दौरे को लेकर शिवपुर के गिलट बाजार तिराहे पर ट्रैफिक शून्य किया गया है। पीएम के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं।
05:12 PM, 07-Nov-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वाराणसी
बाबतपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। वह हेलीकॉप्टर से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पहुंचे, जहां मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री शहर के लिए रवाना हुए। अपने प्रवास के दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।