फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना, महीने भर बाद ही थम गए ट्रेन के पहिए, अब फिर से चलाने की तैयारी

Sat, 06 Feb 2021 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Feb 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
PM Modi flagged off kashi mahakal express wheels stopped after about a month now preparing to run again
पीएम मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस को दिखाई थी हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन के समय से बंद चल रही काशी महाकाल एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए काशी से इंदौर के बीच यात्रियों की उपलब्धता को लेकर सर्वे भी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि 27 फरवरी के बाद कभी भी ट्रेन का शेड्यूल आ सकता है। उतर रेलवे अधिकारियों के अनुसार अंतिम निर्णय बोर्ड की हरी झंडी मिलने पर होगा। देश की तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस पर 24 मार्च 2020 से ही लॉक लगा हुआ है। देखें अगली स्लाइड्स...।

PM Modi flagged off kashi mahakal express wheels stopped after about a month now preparing to run again
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

कैंट रेलवे स्टेशन से उज्जैन महाकाल के दर्शन कराने को लेकर शुरू हुई ट्रेन को 16 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ाव कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद 20 फरवरी से यह ट्रेन शुरू हुई थी। तेजस की तर्ज पर चलने वाली आधुनिक सुविधाओं से लैस तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यह ट्रेन वाराणसी से चलकर सुल्तानपुर, कानपुर, झांसी, बीना, संतहिरदाराम भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर जाती है।

PM Modi flagged off kashi mahakal express wheels stopped after about a month now preparing to run again
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

कैंट स्टेशन से यह अपराह्न 2.43 बजे खुलती थी और दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे इंदौर पहुंचती थी। ट्रेन के एक माह संचालन के बाद कोरोना से लगे लॉकडाउन में इसे बन्द कर दिया गया। आईआरसीटीसी लख़नऊ मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया की काशी से इंदौर के बीच सर्वे कराया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही ट्रेन संचालन को लेकर तिथि जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi flagged off kashi mahakal express wheels stopped after about a month now preparing to run again
यात्रियों पर हुई पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला।

दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी
दक्षिण भारत की सैर कराने को लेकर आईआरसीटीसी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 फरवरी से शुरू कर रहा है। यह ट्रेन यात्रियों को कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन व मदुरई की दर्शन यात्रा कराएगी। नौ रात और 10 दिन का टूर पैकेज मात्र 9450 प्रति यात्री रखा गया है। इसमें खानपान, ठहरने और ट्रेवल सब जुड़ा रहेगा। टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी के वेबसाइट से होगी। वहीं, अब वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर भी यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस ट्रेन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
PM Modi flagged off kashi mahakal express wheels stopped after about a month now preparing to run again
काशी महाकाल एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

आईआरसीटीसी के अधिकारी आनंद सरोज पांडेय ने बताया कि दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर और झांसी से उपलब्ध है। यात्रियों को अधिक जानकारी वेबसाइट पर मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed