लॉकडाउन के समय से बंद चल रही काशी महाकाल एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए काशी से इंदौर के बीच यात्रियों की उपलब्धता को लेकर सर्वे भी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि 27 फरवरी के बाद कभी भी ट्रेन का शेड्यूल आ सकता है। उतर रेलवे अधिकारियों के अनुसार अंतिम निर्णय बोर्ड की हरी झंडी मिलने पर होगा। देश की तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस पर 24 मार्च 2020 से ही लॉक लगा हुआ है। देखें अगली स्लाइड्स...।
पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना, महीने भर बाद ही थम गए ट्रेन के पहिए, अब फिर से चलाने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट रेलवे स्टेशन से उज्जैन महाकाल के दर्शन कराने को लेकर शुरू हुई ट्रेन को 16 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ाव कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद 20 फरवरी से यह ट्रेन शुरू हुई थी। तेजस की तर्ज पर चलने वाली आधुनिक सुविधाओं से लैस तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यह ट्रेन वाराणसी से चलकर सुल्तानपुर, कानपुर, झांसी, बीना, संतहिरदाराम भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर जाती है।
कैंट स्टेशन से यह अपराह्न 2.43 बजे खुलती थी और दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे इंदौर पहुंचती थी। ट्रेन के एक माह संचालन के बाद कोरोना से लगे लॉकडाउन में इसे बन्द कर दिया गया। आईआरसीटीसी लख़नऊ मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया की काशी से इंदौर के बीच सर्वे कराया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही ट्रेन संचालन को लेकर तिथि जारी की जाएगी।
दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी
दक्षिण भारत की सैर कराने को लेकर आईआरसीटीसी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 फरवरी से शुरू कर रहा है। यह ट्रेन यात्रियों को कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन व मदुरई की दर्शन यात्रा कराएगी। नौ रात और 10 दिन का टूर पैकेज मात्र 9450 प्रति यात्री रखा गया है। इसमें खानपान, ठहरने और ट्रेवल सब जुड़ा रहेगा। टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी के वेबसाइट से होगी। वहीं, अब वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर भी यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस ट्रेन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
आईआरसीटीसी के अधिकारी आनंद सरोज पांडेय ने बताया कि दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर और झांसी से उपलब्ध है। यात्रियों को अधिक जानकारी वेबसाइट पर मिल जाएगी।