फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी का जन्मदिन: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव, आरती उतार कर गाए सोहर

Sun, 17 Sep 2023 02:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 02:05 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Birthday Muslim women celebrated Prime Minister janmostav with Aarti in Varanasi
मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की उतारी आरती - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। लमही के सुभाष भवन में पीएम मोदी की तस्वीर की आरती उतार कर मुस्लिम महिलाओं ने सोहर गाए। इस दौरान ‘मुस्लिम बहनें करें पुकार- हर जगह हो मोदी सरकार' के नारे लगाए गए।  इससे पहले पीएम मोदी के 73वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 73 दीप जलाए। आरती उतारने वाली महिलाओं ने कहा कि भारत की मुस्लिम महिलाएं अब आजाद हैं। अब उनकी जिंदगी में कोई मौलाना दखल देकर उनको घर से बेदखल नहीं कर सकता। तीन तलाक और हलाला जैसे सामाजिक घृणित कुप्रथा से पीएम मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को न सिर्फ आजाद किया बल्कि उनको कानूनी अधिकार दिया।

PM Modi Birthday Muslim women celebrated Prime Minister janmostav with Aarti in Varanasi
मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की उतारी आरती - फोटो : अमर उजाला
कहा कि आज दुनियाभर की मुस्लिम महिलाएं पीएम मोदी की ओर देख रही हैं। सामाजिक कुप्रथाओं से आजादी के बाद मुस्लिम बेटियों ने शिक्षा की ओर तेजी से कदम बढ़ाया। आज शिक्षित होकर बड़े पदों पर बेखौफ होकर पहुंच रही हैं। मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी में क्रांति लाने वाले पीएम मोदी आज मुस्लिम बेटियों के लिए सबसे विश्वसनीय चेहरा हैं। 
PM Modi Birthday Muslim women celebrated Prime Minister janmostav with Aarti in Varanasi
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लमही के सुभाष भवन  में मुस्लिम महिलाओं ने रंगोली बनाई। ढ़ोल की थाप पर सोहर गाया। नेशनल सदर नाजनीन अंसारी एवं विशाल भारत संस्थान की केन्द्रीय परिषद की नेता नजमा परवीन ने घोषणा किया कि 10 हजार मुस्लिम महिलाएं पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मुस्लिम महिला अधिकार दिवस देने के लिये शुक्रिया कहेंगी और दुनिया भर की मुस्लिम महिलाओं की अपेक्षा भारत की मुस्लिम महिलाओं को ताकतवर बनाने के लिये धन्यवाद कहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Birthday Muslim women celebrated Prime Minister janmostav with Aarti in Varanasi
मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की उतारी आरती - फोटो : अमर उजाला

अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी चिट्ठी लिखकर मोदी की तरह मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा के लिये काम करने के लिए कहेंगी।

विज्ञापन
PM Modi Birthday Muslim women celebrated Prime Minister janmostav with Aarti in Varanasi
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डा अर्चना भारतवंशी ने कहा कि बेटियों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने के लिये भारत सदैव नरेंद्र मोदी का ऋणी रहेगा। पीएम मोदी ने दुनियाभर की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed