फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी का जन्मदिन: बाबा विश्वनाथ को चढ़ाए 100008 बेलपत्र, 73KG का लड्डू, इतने ही कलश जल और कमल किए अर्पित

Sun, 17 Sep 2023 12:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
PM Modi birthday100008 bel patra and 73 kg laddu and lotus were offered to baba Vishwanath dham
पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला

देश के प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। इस अवसर पर पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी मोदीमय है। पीएम मोदी का जन्मदिन काशी विश्वनाथ धाम में भव्य रूप से मनाया गया। बाबा विश्वनाथ को 100008 बेलपत्र चढ़कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 73 ब्राह्मणों ने 73 कलश से जल चढ़ाकर 73 कमल फूल से बाबा का विधिवत्त हवन-पूजन किया। प्रसाद के रूप में 73 किलो का एक लड्डू चढ़ाया गया। इस दौरान शहर के सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मौजूद रहे।

सुबह 9 बजे आयोजित हुए कार्यक्रम में सबसे पहले 73 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से पूजन की शुरुआत की। 73 कलश से बाबा का जलाभिषेक कर 73 कमल के पुष्प को बाबा को अर्पित किया गया। 100008 बेलपत्र चढ़कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई । इसके बाद 73 किलो एक लड्डू प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया। 101 बटुकों ने स्वस्ति वचन और मंगलाचरण किया। शंखनाद और डमरू दल के वादन से पूरा परिसर भक्ति में हो गया था। 

PM Modi birthday100008 bel patra and 73 kg laddu and lotus were offered to baba Vishwanath dham
पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडे के साथ मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्र दयालु , रविंद्र जायसवाल, पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी सहित सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।

PM Modi birthday100008 bel patra and 73 kg laddu and lotus were offered to baba Vishwanath dham
पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला

बाबा विश्वनाथ के पूजन के बाद पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी ने ब्राह्मणों और मंदिर के अध्यक्ष व ट्रस्टी  पंडित चंद्रमौली उपाध्याय, पंडित दीपक मालवीय, बृजभूषण ओझा, वेंकट रमन से आशीर्वाद प्राप्त किया।  कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुजारी, अर्चकों बटुक शास्त्री व वैदिक ब्राह्मणों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi birthday100008 bel patra and 73 kg laddu and lotus were offered to baba Vishwanath dham
पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाध धाम के सीईओ सुनील कुमार वर्मा ने मंदिर में उपस्थित सभी दर्शनार्थियों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया। पीएम मोदी के  जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु समेत मंदिर के अधिकारी के साथ ही भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
PM Modi birthday100008 bel patra and 73 kg laddu and lotus were offered to baba Vishwanath dham
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर का विस्तारीकरण और सौन्दर्यीकरण योजना पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रॉजेक्ट था। 13 दिसंबर 2021 को काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण भी कर दिया। मंदिर परिसर के नए और भव्य स्वरूप से काशी नगरी खिल उठी। 2014 में सांसद चुने जाने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वाराणसी आकर बाबा विश्वनाथ के दर पर जाते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed