फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू के मैदान में उड़ने लगे प्लेन, रॉकेट और ड्रोन तो ऐसा दिखा नजारा

Mon, 19 Feb 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 19 Feb 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
plane rocket and drone show in iit bhu technex
air show - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के जिमखाना ग्राउंड के आकाश में तेज आवाज के साथ प्लेन उड़ रहा था..तभी प्लेन से आगे सनसनाते हुए एक रॉकेट उससे आगे निकल गया। आसमान में एक ड्रोन यह सब नाजारा कैद कर रहा था। मैदान में मौजूद लोग रोमांचकारी दृश्य देख तालियां बजा रहे थे। यह नजारा था रविवार को आईआईटी बीएचयू के  तकनीकी उत्सव टेक्नेक्स के दौरान। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
plane rocket and drone show in iit bhu technex
air show - फोटो : अमर उजाला


देखना है जो मेरी उड़ान को और ऊंचा कर दो आसमान को...। आईआईटी बीएचयू के एयर शो में युवाओं का जज्बा कुछ ऐसा ही था। रविवार को जिमखाना ग्राउंड पर हुए इस शो में आईआईटीयंस ने वाटर रॉकेट, प्लेन, हेलीकॉप्टर, ड्रोन उड़ाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उधर, स्वतंत्रता भवन, राजपूताना ग्राउंड सहित विभागों में लगे मॉडलों को देखने के लिए भी भीड़ उमड़ी रही।
 
plane rocket and drone show in iit bhu technex
air show - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी बीएचयू में चल रहे तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव टेक्नेक्स 2018 और संस्थान दिवस का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन प्रो. वीरभद्र मिश्र मेमोरियल एयरशो आकर्षण का केंद्र रहा। भावी इंजीनियरों ने एक से बढ़कर एक प्लेन, रॉकेट, ड्रोन, आरसी आईसी इंजन प्लेन, इलेक्ट्रिक प्लेन सहित 19 अलग-अलग हवाई मॉडलों का करतब दिखाकर सभी को हैरत में डाल दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
plane rocket and drone show in iit bhu technex
air show - फोटो : अमर उजाला

शहरक्यूलिसश नामक जहाज से अतिथियों पर पुष्पवर्षा भी की गई। इस दौरान हाथ के इशारे से चलने वाला ड्रोन आकर्षण का केंद्र रहा।  न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर बीएन मिश्रा के देखरेख में आस्ट्रेलिया से आई सू लेनॉक्स ने दीप जलाकर शो का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि भोजपुरी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने आईआईटीयंस को बधाई दी। अध्यक्षता  प्रो. राजीव संगल ने की। 
 
विज्ञापन
plane rocket and drone show in iit bhu technex
air show - फोटो : अमर उजाला

समारोह में छात्र अधिष्ठाता प्रो. बीएन राय, यश शर्मा, नितिश जायसवाल, अनुज अग्रवाल, कर्तव्य जैन आदि मौजूद रहे। उधर विप्रो के रित्विक बताबयाल, डब्बावाला कंपनी से पवन अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। गीतकार और लेखक पीयूष मिश्रा द्वारा प्रस्तुत गुफ्तगू कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed