{"_id":"5a8858fd4f1c1ba4268bad62","slug":"flower-and-vegetable-exhibition-start-in-dlw","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस का यह मैदान बना ‘फूलों की घाटी’, नजारा ऐसा कि लोग एकटक निहारते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस का यह मैदान बना ‘फूलों की घाटी’, नजारा ऐसा कि लोग एकटक निहारते रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Flower and vegetable exhibition
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के डीजल रेल इंजन कारखाना इंटर कॉलेज क्रीड़ांगन में दो दिवसीय 37वीं वार्षिक पुष्प व सब्जी प्रदर्शनी शनिवार को शुरू हुई। प्रदर्शनी में परमानेंट प्लांट्स इनपाट, कट एनुअल्स, कट रोजेज, किंग एवं क्वीन ऑफ द शो आदि प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रखे गमलों व सजाए गए विविध रंगों के फूलों से सुशोभित प्रदर्शनी स्थल फूलों की घाटी जैसी लग रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
Flower and vegetable exhibition
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में पीले, केसरिया, बैगनी आदि विविध रंगों के बड़े-बड़े डहेलिया पुष्पों के साथ ही साथ दर्शकों को आकर्षित करने वाले फूलों में तितली के आकार वाली पैंजी, लाल, गुलाबी तथा सफेद फूलों वाले लिनेरिया, डहेलिया, बिगोनिया, स्टाक, स्ट्राबरी, आर्नामेंटल कैबीज, बोनसाई, मेडिसिनल, मोहक साल्विया, डेजी, डायमार पोथका, फ्लास्क एवं रेनुकुलस इत्यादि दर्शको का मन मोह रहे हैं।
Flower and vegetable exhibition
- फोटो : अमर उजाला
वहीं क्रोटन फर्न, रबड़ के पौधे तथा पाम की विविध प्रकार की प्रजातियां भी अत्यंत आकर्षक हैं। पुष्पों व कलियों द्वारा निर्मित गुलदस्ते, बटन होल तथा टेबल सज्जा के नमूने, शादी मंडप दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flower and vegetable exhibition
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में डीरेका सहित पूर्वोत्तर रेलवे, भारत हैवी इलेक्ट्रीकल लिमिटेड, बीएचयू, वन संरक्षा अधिकारी वाराणसी, केंद्रीय कारागार सहित विभिन्न संस्थान व नर्सरियां मिलाकर कुल 149 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें कुल 3225 किस्मों के उन्नत तथा विकसित प्रजातियों के पुष्प, शोभाकार पौधे व सब्जियों के नमूने प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन
Flower and vegetable exhibition
- फोटो : अमर उजाला
किंग ऑफ द शो (गुलाब का राजा) कुल सचिव बीएचयू की ओर से प्रदर्शित नारंगी रंग की प्रजाति के गुलाब तथा क्वीन ऑफ द शो (गुलाब की रानी) कुलपति बीएचयू के (सफेद रंग) गुलाब को चुना गया।