फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अभिनंदन' की वतन वापसी पर झूमा देश, महिलाओं ने गाया 'जुग-जुग जिया मोर ललनवा...', देखें तस्वीरें

Sat, 02 Mar 2019 05:10 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 02 Mar 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Pilot Abhinandan back to india happy in purvanchal
abhinandan - फोटो : amar ujala

भारत के वायुवीर विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वतन वापसी की खुशी में शहर से गांवों में रात तक जश्न मनाया गया। काशी के लोगों ने भी अभिनंदन का दिल से स्वागत किया। खुशी में पटाखे जलाए गए मिठाइयां भी बांटी गईं। अभिनंदन का अभिनंदन करने के लिए हर कोई बेताब था। इंतजार की घड़ी खत्म होने पर लोग जोश से भर गए और जगह-जगह भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष किया गया। इससे पहले मंदिरों से लेकर शहर की शिया मस्जिदों में अभिनंदन की सेहत और सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं। मां गंगा की विशेष आरती भी की गई। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Pilot Abhinandan back to india happy in purvanchal
abhinandan - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। अभिनंदन की स्वदेश वापसी के इंतजार में कार्यालय देर रात तक खुला रहा। विधान परिषद सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता भारत के झंडे, मिठाई एवं ढोल नगाड़े के साथ सड़कों पर खुशी का इजहार किया। आचार्य ने कहा अभिनंदन का 60 घंटे में स्वदेश लौटना प्रधानमंत्री के नेतृत्व, इच्छाशक्ति एवं कुशल कूटनीति का नतीजा है। 
 

Pilot Abhinandan back to india happy in purvanchal
abhinandan - फोटो : amar ujala

इस बीच जुमे की नमाज के बाद शिया मस्जिदों में विंग कमांडर की सलामती के लिए रब के आगे हाथ उठाए और मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए एक स्वर में दुआख्वानी की। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि हमारे नबी फरमाते थे कि वतन से मोहब्बत करना ईमान की निशानी है। हर सच्चा मुसलमान अपने मजहब से मोहब्बत करना इबादत समझता है। इसी क्रम में तेलियानाला स्थित प्रो. बदरूल हसन के निवास पर दुआख्वानी और मजलिस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जेएनयू के प्रो. ऐरूल हसन ने किया था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilot Abhinandan back to india happy in purvanchal
abhinandan - फोटो : amar ujala

उधर, स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की ओर से महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। संस्था की अध्यक्ष सरिता त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने देश की सेना पर गर्व है। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि विंग कमांडर की वापसी का स्वागत समारोह मनाया जाएगा। चौबेपुर के मुनारी बाजार में डीजे की वीर रस की धुनों पर युवक अबीर-गुलाल संग थिरके। विजय जुलूस निकाल कर पूरे कस्बे में खुशी जाहिर की। शहीद विशाल पांडेय व शहीद रमेश यादव को श्रद्धांजलि दी गई। 
 

विज्ञापन
Pilot Abhinandan back to india happy in purvanchal
abhinandan - फोटो : amar ujala

राजातालाब के पनियरा गांव में महिलाओं ने इसे अभिनंदन का दूसरा जन्म मानकर सोहर गाए 'जुग-जुग जीया मोर ललनवा'और सेठौरा भी बांटे। काशी सेवा समिति की ओर से भीमचंडी में पटाखे छोड़ गए। भीम चंडी में ही भाजपा के जिला मंत्री राजेश भर ने खुशी जाहिर की। कछवारोड बाजार में पटाखे छोड़े गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed