फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: वाराणसी में पीएम मोदी की मां के लिए प्रार्थना, अस्सी घाट पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप और गंगा आरती

Wed, 28 Dec 2022 07:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Prayer for PM Modi  mother health in varanasi Mahamrityunjaya Mantra and Ganga Aarti at Assi Ghat
पीएम मोदी की मां हीराबेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गंगा आरती में प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में लोगों ने हवन-पूजन और महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुरू किया। वहीं शाम में नियमित गंगा आरती में भी हीराबेन के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए प्रार्थना की गई। पीएम मोदी की मां हीराबेन को बुधवार दोपहर अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती की गई हैं। अस्पताल की ओर से जारी बयान में हीराबेन की हालत स्थिर बताई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के स्वास्थ्य के कामना के लिए उनके संसदीय क्षेत्र में महामृत्युंजय अनुष्ठान किया गया।

अस्सी घाट स्थित शिवालय में लोगों ने महामृत्युंजय जाप किया। उन्होंने हवन-पूजन के साथ हीराबेन के जल्द स्वस्थ होने के लिए महादेव से आराधना की।  मंत्र जाप कर रहे लोगों ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह से पूरे देश के मुखिया हैं उसी तरह उनकी मां पूरे देश की मां है, और उनके खराब तबीयत की खबर सुनते ही काशीवासी चिंतित हो गए हैं।

Prayer for PM Modi  mother health in varanasi Mahamrityunjaya Mantra and Ganga Aarti at Assi Ghat
पीएम मोदी की मां के स्वास्थ के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप - फोटो : अमर उजाला

पुजारियों ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होने के साथ ही वो काशी के बेटे हैं। हमारे सांसद हैं। उनकी मां यानी कि पूरे देश की मां आज अस्वस्थ है। इसलिए हम लोगों ने महामृत्युंजय मंत्र जाप के अनुष्ठान का आयोजन किया। इस अनुष्ठान के जरिए हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। 

Prayer for PM Modi  mother health in varanasi Mahamrityunjaya Mantra and Ganga Aarti at Assi Ghat
पीएम मोदी की मां हीराबेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गंगा आरती में प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी तरफ अस्सी घाट पर होने वाली नियमित गंगा आरती में पीएम मोदी की मां हीरा बेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। जय मां गंगा सेवा समिति के सदस्य आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार शाम की आरती देश के प्रधानमंत्री और हमारे सांसद के माता के नाम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayer for PM Modi  mother health in varanasi Mahamrityunjaya Mantra and Ganga Aarti at Assi Ghat
पीएम मोदी की मां हीराबेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गंगा आरती में प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला

हम लोग उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस दौरान घाट पर मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी पीएम मोदी के मां के जल्द से जल्द स्वास्थ लाभ के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
Prayer for PM Modi  mother health in varanasi Mahamrityunjaya Mantra and Ganga Aarti at Assi Ghat
पीएम मोदी की मां के स्वास्थ के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री की माता का स्वास्थ्य खराब होने के खबर मिलते ही शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वाराणसी में भी पीएम मोदी की मां  के बेहतर स्वास्थ्य के लिए काशी के अस्सी घाट पर अनुष्ठान किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed