फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS : दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, आठ जिंदगियां एक झटके में खत्म, एक बच्चे ने दी मौत को मात, तस्वीरें

Wed, 04 Oct 2023 04:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 04 Oct 2023 04:45 PM IST
सार

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार लोग काशी से अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन
PHOTOS: Heart-wrenching road accident, eight lives ended in one stroke, a child defeated death.
Varanasi Road Accident - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। फूलपुर थाना के करखियांव में आगे चल रहे ट्रक में कार घुस गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक पीलीभीत के रहने वाले थे। हादसे में सिर्फ पांच साल का बच्चा बचा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार लोग काशी से अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।
PHOTOS: Heart-wrenching road accident, eight lives ended in one stroke, a child defeated death.
दिल दहला देने वाला सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
सभी के घर वालों को सूचना दे दी गई है। एक पांच साल का बच्चा बचा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

PHOTOS: Heart-wrenching road accident, eight lives ended in one stroke, a child defeated death.
दिल दहला देने वाला सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कार सवार सभी लोग पीलीभीत जिले के माधोटांडा और पूरनपुर इलाके के थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि हम सोए थे, सुबह करीब चार बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी। बाद में चार और लोगों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS: Heart-wrenching road accident, eight lives ended in one stroke, a child defeated death.
दिल दहला देने वाला सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में माधोटांडा क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव (32) उनकी मां गंगा देवी (48) शामिल है। वहीं दूसरे परिवार भी इसी गांव का है। महेंद्र पाल (43) अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए पत्नी चंद्रकाली (40) और पूरनपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव निवासी भाई दामोदर प्रसाद (35) दामोदर की पत्नी निर्मला देवी (32) और पांच साल के पुत्र शांति स्वरूप के साथ गए थे। 
विज्ञापन
PHOTOS: Heart-wrenching road accident, eight lives ended in one stroke, a child defeated death.
दिल दहला देने वाला सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा माधोटांडा क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राम भजन (55) भी शामिल थे। पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई निवासी अमन (24) चला रहे थे। हादसे में पांच वर्षीय बच्चा शांति स्वरूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सभी की मौत हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed