फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth falls Ganges making reel wedding in November lost balance sitting railing search operation underway

रील बनाते समय गंगा में गिरा युवक: नवंबर में होनी थी शादी, रेलिंग पर बैठते समय बिगड़ा बैलेंस; खोजबीन जारी

Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
सार

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में शास्त्री पुल पर रेलिंग पर बैठकर रील बनाते समय एक युवक गंगा में गिर गया। भदोही निवासी सुमित शुक्ला मौसेरे भाई के साथ दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहा था। फोटो खिंचवाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिरा। नवंबर में उसकी शादी तय थी। पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Youth falls Ganges making reel wedding in November lost balance sitting railing search operation underway
बिलखते हुए परिजनों को फोन से जानकारी देता युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसेरे भाई के साथ भदोही से विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने जाते समय युवक चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर रुक गया। रेलिंग पर बैठकर वह रील बनवाने लगा। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह गंगा नदी में गिर गया। गंगा नदी में गिरते ही मोबाइल पर रील बना रहा मौसेरे भाई शोर मचाने लगा। लोगों की भीड़ लग गई। देखते-ही-देखते वह गंगा नदी में समा गया। सूचना पर पहुंची चील्ह थाना पुलिस स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ को बुलाकर खोजबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सुंदरपुर डूहिया गांव निवासी सुमित शुक्ला (28) पुत्र दिवाकर शुक्ला अपने मौसेरे भाई सुरियावा थाना क्षेत्र के नागमालपुर गांव निवासी सक्षम पांडे (20) के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे बाइक से विंध्याचल दर्शन करने जा रहा था। जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शास्त्री पुल पर बैठे। दोनों रुक गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

बाइक खड़ा करने के बाद सुमित शुक्ला रेलिंग पर बैठ गया। उसका मौसेरे भाई सक्षम पांडे उसकी रील बनाने लगा। इसी समय सुमित शुक्ला का बैलेंस बिगड़ गया। वह सिर के बल पुल के नीचे पलट गया। जब तक सक्षम पांडे दौड़कर पकड़ता तब तक सुमित शुक्ला गंगा नदी में गिर गया। 

गंगा में गिरने के बाद कुछ देर तक हाथ-पांव चलता रहा। पुल पर खड़ा सक्षम पांडे शोर मचाता रहा लेकिन कुछ देर बाद सुमित शुक्ला गंगा नदी में समाकर लापता हो गया। घटना को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस परिजनों को सूचना देते हुए स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम बुलाकर गंगा में लापता सुमित शुक्ला की तलाश में जुटी है। 

घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया कि सुमित शुक्ला की नवंबर में शादी होने वाली थी। वह दर्शन करने घर से निकला था कि हादसा हो गया। थानाध्यक्ष चील्ह भरत उपाध्याय ने बताया कि शास्त्री पुल पर रील बनाते समय युवक गंगा नदी में गिर गया। गोताखोर व एसडीआरएफ की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed