फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: वाराणसी में मनाई गई महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती, पूर्व पीएम के पैतृक आवास पर दीपांजलि

Mon, 02 Oct 2023 10:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Oct 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Shastri Jayanti celebrated in varanasi Diwali at former PM ancestral residence
रामनगर में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर दीपांजलि - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को वाराणसी में मनाई गई। रामनगर स्थित  पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक आवास पर दिन में  पुष्पांजलि तो शाम में दीपांजलि अर्पित की गई। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और काशी विद्यापीठ समेत कई शिक्षण संस्थानों और शहर में जगह-जगह जयंती पर लोगों ने उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में सीपी मुथा अशोक जैन समेत कई थानों में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुलिसकर्मियों ने नमन किया। लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, क्षेत्रीय अभिलेखागार की ओर से लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय में पुष्पांजलि, संगोष्ठी, अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शनी तथा दीपांजलि का आयोजन किया गया।


 
Mahatma Gandhi and Shastri Jayanti celebrated in varanasi Diwali at former PM ancestral residence
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजन - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं दूरदर्शन के निदेशक डॉ. राजेश कुमार गौतम ने महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी से संबंधित अभिलेखों को प्रस्तुत किया गया। इसमें महात्मा गांधी द्वारा बीएचयू में दिया गया भाषण, सत्याग्रह समाचार की प्रतियां, उनके गिरफ्तारी से संबंधित सरकारी दस्तावेज प्रमुख रहें। इसके अतिरिक्त छायाचित्रों को भी प्रदर्शित किया गया। जिसमे गांधी जी के बाल्य काल से देह त्याग तक के जीवन क्रम को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। 

Mahatma Gandhi and Shastri Jayanti celebrated in varanasi Diwali at former PM ancestral residence
रामनगर में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर आयोजन - फोटो : अमर उजाला

रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम...की धुन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रांगण में गुंजायमान होती रही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजनों की श्रृंखला से सुबह से शाम तक अनवरत जारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Shastri Jayanti celebrated in varanasi Diwali at former PM ancestral residence
गांधी जयंती पर मिर्जामुराद बाजार में निकाली गई रैली - फोटो : अमर उजाला

सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रामधुन और गीता पाठ ने कार्यक्रम में विविध रंग भरे। कार्यक्रम की शुरूआत गांधी जी के कमरे से हुई। गीता पाठ के बाद गांधी अध्ययन पीठ में सर्वधर्म प्रार्थना, रामधुन तथा सांस्कृतिक आयोजनों से बापू और शास्त्री जी को नमन किया गया।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Shastri Jayanti celebrated in varanasi Diwali at former PM ancestral residence
थाना चोलापुर में महात्मा गांधी को किया गया नमन - फोटो : अमर उजाला

थाना चोलापुर प्रांगण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पुलिसकर्मियों को महात्मा गांधी द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराते हुए, उनके आदर्शो को अपने दैनिक जीवन में धारण कर समाज को स्वच्छ एवम स्वस्थ्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed