{"_id":"5bf45758bdec2269625f706c","slug":"people-get-fear-after-communal-violence-in-mirzapur-during-vhp-procession","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः मिर्जापुर में विहिप की शोभायात्रा में हुए बवाल से मची दहशत, दुकानें बंद कर भागे लोग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मिर्जापुर में विहिप की शोभायात्रा में हुए बवाल से मची दहशत, दुकानें बंद कर भागे लोग, तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर विहिप कार्यकर्ताओं की तरफ से मंगलवार को यूपी के मिर्जापुर में निकाले गए जुलूस के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया। मारपीट और जमकर पथराव हुआ। अफरातफरी मचने से दुकानें बंद हो गईं। बवाल से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक हुए पथराव के दौरान पूरे सड़क पर सन्नाटा पसर गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं का देर रात तक धरना जारी रहा। क्षेत्र में तनाव बरकरार है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बुधवार को बंदी की घोषणा की गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
विहिप की शोभायात्रा के दौरान मंगलवार की शाम कटरा कोतवाली क्षेत्र के गुलहट्टी चौराहे (मुकेरी बाजार) पर झंडे में फंसकर दूसरे समुदाय की झालर और रॉड उखड़ने पर मारपीट और जमकर पथराव हुआ। अफरातफरी मचने से दुकानें बंद हो गईं। सूचना पर डीएम और छह थानों की पुलिस, पीएसी पहुंच गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विहिप का देर रात तक धरना जारी रहा। विहिप कार्यकर्ता की ओर से आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में रथ भी शामिल था। इसे संगमोहाल से तेलियागंज, गिरधर का चौराहा होते मुकेरी बाजार, गणेशगंज होकर संगमोहाल जाना था। शोभायात्रा के मुकेरी बाजार पहुंचने पर रैली के झंडे में फंसकर दूसरे समुदाय की ओर से सजाए गए झालर और रॉड उखड़ने लगे। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने झंडा नीचे करने को कहा, लेकिन नहीं करने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा में आगे चल रहे हनुमान का रूप धरे व्यक्ति की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए वहीं के संजय की पिटाई कर घायल कर दिया। शोभायात्रा इमलहा मोहल्ला पहुंचने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई और दोनों पक्ष पथराव करने लगे। सूचना पर फोर्स पहुंच गई। डीएम अनुराग पटेल और एसपी शालिनी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मुकेरी बाजार इमलहा में मंगलवार की शाम विहिप के जुलूस के दौरान हुए बवाल से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। पथराव के दौरान मोहल्ले के लोग अपनी-अपनी दुकानें बंदकर घरों में छिप गए। करीब एक घंटे तक हुए पथराव के दौरान पूरे सड़क पर सन्नाटा पसर गया। पानदरीबा, गनेशगंज, मुुकेरी बाजार, गुरहटटी चौराहा, धुंधी कटरा, इमरती रोड, मकरी खोह आदि इलाके में सन्नाटा छाया रहा। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के अलावा एक दर्जन थाने की फोर्स मौजूद रही।