फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत के नौ घंटेः तीन मंजिला मकान में लगी आग, गूंजती रही चीखें

Mon, 23 Apr 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 23 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
People are in fear after house caught fire see photos
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के अतरौलिया में जाने-माने किराना व्यवसायी के गोदाम और घर में सोमवार सुबह 9.30 बजे आग लगी थी। इसमें कारोबारी की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना के 10 मिनट में पुलिस पहुंच गई थी। शुरुआती समय में फायर ब्रिगेड फेल होने से यहां तक कहा जाने लगा कि मकान कभी भी धराशायी हो सकता है। अंदर मौत से लड़ रहीं सात जिंदगियां चीत्कार कर रही थीं।  वो तो शुक्र हैं उन युवाओं का जिन्होंने भगवान बनकर छह जिंदगियां बचा ली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..


 
People are in fear after house caught fire see photos
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग स्थित नगर पंचायत अतरौलिया के केसरी चौक पर स्थित जाने-माने किराना व्यवसायी  अजय जायसवाल की दुकान सहित तीन मंजिला मकान सोमवार सुबह शार्ट सर्किट से जलकर तबाह हो गया। फायर ब्रिगेड ने करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अनुमान है कि आग से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। 

 
People are in fear after house caught fire see photos
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
मौके पर एक हजार से ज्यादा की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई थी। बाल्टी और अन्य माध्यमों के साथ लोग इस विभीषिका पर काबू पाने में जुटे थे। भयावह आग से मकान की दीवारें चटक रही थी। हालात और आग की भयावहता के कारण एक बारगी तो फंसे लोगों को बचाया जाना नामुमिकन लग रहा था। चटकती दीवारें देखकर ऐसा लग रहा था कि मकान कभी भी गिर सकता है। 11 बजे तक ये सूचनाएं जिला मुख्यालय तक पहुंच चुकी थी। बावजूद इसकेडीएम और एसपी समेत जनपद के जिलास्तरीय अधिकारी इतने बड़े हादसे की अनदेखी कर जनसुनवाई और रोजाना के कार्य में व्यस्त रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
People are in fear after house caught fire see photos
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

केसरी चौक पर अजय जायसवाल (50) का मकान है। तीन मंजिला भवन में भूतल पर किराने की दुकान है। पहली मंजिल पर गोदाम और दूसरे पर परिवार रहता था। अजय के परिवार में पत्नी अनुराधा (46), बेटा आकाश (24), उसकी पत्नी तथा छोटा बेटा सुमित (16) रहते थे। सोमवार की सुबह 9.30 बजे अजय की दुकान खुली ही थी कि अशोक व उनकी बेटियां प्रीती (15) और शालू (13) वहां आ गईं। सभी लोग बातचीत कर ही रहे थे कि भवन के दूसरे तल से तेज धुआं और लपटें उठने लगी।

 
विज्ञापन
People are in fear after house caught fire see photos
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
थोक व्यवसाई होने की वजह से सुबह से लेकर रात तक उसके यहां ग्राहकों की लाइन लगी रहती थी। यहीं से वह आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिले में सामान की सप्लाई भी करता था। आग लगने पर अजय अपने परिचितों के साथ मकान में घुसे और सबको बाहर निकाल लिया। लेकिन बाहर आने के बाद वह फिर मकान के अंदर चला गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका। अपनी जान बचाने के लिए वह खिड़की से बाहर के लोगों से आवाज लगाता रहा। लोग दीवार तोड़कर काफी देर बाद भीतर घुस सके, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed