फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर: ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में मकान संग जमींदोज हुईं पांच जिंदगियां, मंजर देख छलक पड़ीं आंखें

Fri, 29 Mar 2019 11:44 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 29 Mar 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinder blast killed six person in jaunpur

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार शाम को हुए ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में पांच लोगों की जान चली गई। साथ ही पांच लोग अभी भी जिंदगी के लिए अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं। जिस वक्त विस्फोट हुआ उस वक्त धमाके की आवाज डेढ़ किलोमीटर तक सुनाई दी थी। भागे-भागे लोग जब पहुंचे तो दो मंजिल का मकान पांच जिंदगियों को लेकर जमींदोज हो चुका था। ऐसा भयावह मंजर देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ी। 

Oxygen cylinder blast killed six person in jaunpur

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी मोहल्ले में ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट के बाद घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी मची रही। ऑक्सीजन सिलेंडर एजेंसी में विस्फोट की सूचना मिलते ही एजेंसी संचालक प्रेम प्रकाश सिंह की भाभी सुमन सिंह अपनी बेटियों के साथ मौके पर पहुंच गई। मौके पर बिखरे मकान के मलबे को देख उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। 

Oxygen cylinder blast killed six person in jaunpur

सुमन अपने देवर प्रेम प्रकाश सिंह को फोन लगा रही थी। उनकी बेटियां भी अपने चाचा के तीनों नंबर पर लगातार फोन कर रही थी, लेकिन तीनों नंबर बंद आ रहे थें। उनके आंखों से आंसुओं की धाराएं निकल रही थी। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि प्रेम प्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है या फिर वो कहीं और हैं। अपने बच्चों के साथ हैरान परेशान सुमन सिंह को मौके पर मौजूद महिला थानेदार तारावती यादव और कुछ महिला कांस्टेबल संभाल रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oxygen cylinder blast killed six person in jaunpur

इसी बीच जेसीबी मशीन से मलबे का कुछ हिस्सा हटा तो पता चला कि नीचे प्रेम प्रकाश का शव दबा पड़ा हैं। लोगों की मदद से घर की महिलाओं और बच्चों को अस्पताल चलने के बहाने मौके से हटा दिया गया और मलबे से निकले शव को एंबुलेंस में रखकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मोर्चरी हाउस में रखे शव की पहचान के लिए भी लोगों की कतार लगी रही। हर कोई बदहवास नजर आ रहा था। घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और मोर्चरी हाउस तक अफरा तफरी मची रही। 

विज्ञापन
Oxygen cylinder blast killed six person in jaunpur

उधर, ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट की खबर मिलते ही मौके पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर जगदीशपुर में क्रासिंग तक जाम लग गया। दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जाम की वजह से रेस्क्यू आपरेशन में पुलिस के जवानों को परेशानी हुई। एसपी आशीष तिवारी खुद माईक से लोगों से अपील करते रहे थे कि यहां से हट जाएं। पुलिस के जवान भी लोगों को हाईवे से दूर हटाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन भीड़ थी कि कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। मलबे में दबे सिलेंडर फटने पर खतरा होने की चेतावनी के बाद भी लोग हट नहीं रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed