फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : बढ़ी चुनावी सरगर्मी, वाराणसी में एक साथ दिखे मोदी-राहुल और मसूद-महबूबा

Thu, 28 Mar 2019 01:38 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 28 Mar 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Holi fest organised in varanasi and woman inspire for vote in loksabha election 2019

होली बीते भले ही एक हफ्ता बीत गया है, लेकिन अभी तक रंगों का खुमार भांग का नशा नहीं कम हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित होटल में होली मिलन समारोह ‘फगुवा के रंगवा, जोड़ी के संगवा’ का। जिसमें चुनावी सरगर्मी भी देखने को मिली। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Holi fest organised in varanasi and woman inspire for vote in loksabha election 2019
varanasi - फोटो : अमर उजाला

‘फागुन के महीना सबके, चढ़ल बांटे मस्ती...’, ‘रंग-गुलाल भरी पिचकारी, भिगा दियो मेरी चोली रे...’ आदि भोजपुरी गीतों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। गांव का परिवेश और चटख रंगों में सजीं महिलाओं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Holi fest organised in varanasi and woman inspire for vote in loksabha election 2019

शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा की नव निर्वाचित टीम के शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ। जिसमें अध्यक्ष मीता मोरोलिया, कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, सचिव स्मिता लोहिया सहित पूरी नई टीम ने शपथ लिया। इसके बाद होली का उमंग, उल्लास और उत्साह ऐसे छाया कि देर शाम तक नहीं उतरा। वहीं, ‘अरे कैने मारी पिचकारी तोरी भीगी अंगिया रे...’, ‘छत पर सोया था बहनोई...’ पर महिलाओं ने शानदार नृत्य पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi fest organised in varanasi and woman inspire for vote in loksabha election 2019

मुख्य आकर्षण ममता और मिली डिडवानिया के मोदी-राहुल और मसूद अजहर और महबूबा मुफ्ती की जोड़ी रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने चुनावी सरगर्मी को भी बखूबी दर्शाया। इस दौरान महिलाओं ने मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया। होली थीम पर आयोजित हाउजी और गेम्स में सभी ने मस्ती की और उपहार जीते। संयोजन उमा जालान, प्रीति खेमका, गौरी केडिया का रहा। मुख्य अतिथि मीना सिंह रहीं। कार्यक्रम में श्रद्धा अग्रवाल, रीना डिडवानिया, सुनीता जालान, नीतू मुरारका आदि मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
Holi fest organised in varanasi and woman inspire for vote in loksabha election 2019

बुधवार को जॉन हिल किट्टी पार्टी का होली मिलन समारोह रथयात्रा स्थित रेस्टोरेंट में मनाया गया। जिसमें महिलाओं संग बच्चों ने अबीर-गुलाल के साथ फूलों से होली खेली। सभी ने लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर श्वेता जायसवाल, शिवानी श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, मुस्कान साहू, अनीता यादव, नीतू, सरोज, किरन, श्वेता, सोनिया, रंजनी, पूनम और सुधा आदि उपस्थित रहीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed