काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर रविवार को उनकी बगिया फूलों और दीपों से दमक उठी। सुबह रंग-बिरंगे फूलों से महकी तो दीपों से जगमग हुई शाम अपनी अलग ही रौनक बिखेरती नजर आई। आगे की स्लाड्स में देखें और तस्वीरें...
2 of 10
मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कैंपस में मालवीय जयंती पर आयोजनों की शुरुआत मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी से हुई। मालवीय भवन में गीता उद्यान से मालवीय उद्यान तक फूलों की खुशबू फैली।
3 of 10
विविध रंगों और प्रजातियों के फूल
- फोटो : अमर उजाला
अपने पूज्य संस्थापक की जयंती पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ ही उनके प्रति श्रद्धा रखने वाले हर एक शख्स ने महामना को नमन किया।
4 of 10
गुलाब, गेंदा और गुलदाउदी के फूलों से महका भवन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों, छात्रावासों, उद्यानों के साथ ही 30 जीटीसी छावनी परिषद, जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर समेत केंद्रीय कारागार, जिला कारागार, स्थानीय नर्सरी ने प्रतिभाग किया।
5 of 10
सबको भाए चावल के दानों से बने मालवीय जी
- फोटो : अमर उजाला
यहां विभिन्न प्रजातियों की सब्जियों, फलों की भी प्रदर्शनी लगाई गई लेकिन सबके आकर्षण का केंद्र रहे फूलों और चावल के दानों से बने ‘मालवीय जी’।