फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाली श्रद्धालुओं ने कहा, यूपी पुलिस की यह नेक पहल हम हम हमेशा याद रखेंगे, आप भी जानकर बोलेंगे- वाह

Tue, 21 Aug 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 21 Aug 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Nepali devotees says that he will allways remember UP police
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिला जेल के समीप शुक्रवार की रात सड़क हादसे में घायल हुआ नेपाली श्रद्धालुओं का दल सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर निहाल नजर आया। कैंट पुलिस ने सभी को उनके घर भेजवाने के लिए बस की व्यवस्था कर्राई। नेपाली श्रद्धालुओं का कहना था कि यूपी पुलिस की इस नेक पहल को वो हमेशा याद रखेंगे और अपने देश जाकर लोगों को बताएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Nepali devotees says that he will allways remember UP police
varanasi - फोटो : अमर उजाला

नेपाल के सुनसरी जिले के 46 श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार की रात बस से श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने आ रहा था। जिला जेल के समीप सामने बाइक सवार को बचाने में बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई थी। इसमें बाइक सवार दो लोग सहित पांच को गंभीर चोट आई जबकि 35 को सामान्य चोट आई। नेपाली श्रद्धालुओं में से एक मीना (55) अभी भी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं जबकि अन्य को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

 
Nepali devotees says that he will allways remember UP police
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय 45 श्रद्धालुओं को बस से लेकर मैदागिन गए और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कराए। इसके बाद एक बस बुक करा कर सभी को नेपाल जाने की व्यवस्था कराई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nepali devotees says that he will allways remember UP police
UP Police

एसएसपी ने बताया कि हमारा प्रयास था कि नेपाल से आए श्रद्धालुओं को बनारस में किसी प्रकार का कष्ट न हो और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उधर, नेपाली नागरिक बुद्धिलाल, प्रकाश, शांति देवी, बुदानी, जिप्सी देवी, सोरांती देवी, मल्लू बताषि देवी, मरसलाल, सुरैया, मंती देवी और रविलाल आदि का कहना था कि बनारस में पुलिस और प्रशासन ने जिस कदर उनके प्रति सेवाभाव दिखाया वह हमेशा याद रखेंगी। 
विज्ञापन
Nepali devotees says that he will allways remember UP police
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिला जेल के गेट के समीप शुक्रवार की रात नेपाली श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस बाइक सवार दो लोगों को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। बस के पलटते ही उसमें मौजूद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई थी। बस की चपेट में आकर बगल में चल रहे बाइक सवार दो लोग भी दब गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed