शारदीय नवरात्र में मां भक्तों पर अपनी कृपा बरसाएंगी। पूजन के साथ ही मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए दिन के अनुसार अलग-अलग रंग के कपड़े भी भक्तों के सुख सौभाग्य में बढ़ोतरी करेंगे। नौ अलग-अलग देवियों की नौ दिनों तक पूजा होती है और हर देवी का अपना महत्व है। ऐसे में नौ देवियों के पसंद के नौ रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से माता प्रसन्न होंगी। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि सात वार के अलग-अलग रंग हैं और नौ देवियों के लिए भी अलग-अलग रंग निर्धारित हैं। प्रतिपदा से नवमी तक भक्त दिन के अनुसार माता को वस्त्र अर्पित करके और वस्त्र धारण करके पूजा करेंगे तो उनकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Navratri: नवरात्र के नौ दिनों में पहनें इस रंग के कपड़े, मनोवांछित फल देगी मां शक्ति की आराधना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन