{"_id":"5bbe400a867a5528213a0fbc","slug":"navaratri-celebration-in-many-temple-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्रः शक्तिमय हो उठी शिव की नगरी, मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़ा भक्तों का रेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्रः शक्तिमय हो उठी शिव की नगरी, मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़ा भक्तों का रेला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 11 Oct 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र पर शिव की नगरी काशी शक्तिमय हो उठी। बुधवार की भोर से ही मंदिरों से लेकर घरों तक जगत जननी जगदंबा की आराधना के मंत्र गूंज उठे। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन जगत जननी मां जगदंबा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री माता के दर्शन के लिए बुधवार को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
दर्शन-पूजन के साथ ही श्रद्धालुओं ने व्रत का संकल्प ग्रहण किया। घर-घर शक्ति की अधिष्ठात्री मां जगदंबा की पूजा के लिए सविधि कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। देर रात तक हजारों की संख्या में भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप का दर्शन कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। देवी आराधना के पुण्य काल में शहर से लेकर गांव तक देवी मंदिरों में लोगों ने श्रद्धा-भक्ति के साथ शक्ति आराधना की। बुधवार से नौ दिवसीय पर्व शारदीय नवरात्र आरंभ हो गया। कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से माता का आह्वान किया गया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
नौ ग्रह, गणेश गौरी के पूजन के साथ ही माता की आराधना आरंभ हो गई। बुधवार को सुबह 7:56 बजे कलश स्थापना का मूहूर्त होने के कारण सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। अधिकतर लोगों ने सुबह 11:37 से 12:23 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना की। मंदिरों, मठ-आश्रमों में भी विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने माता रानी को गुड़हल समेत लाल फूलों की माला, मिष्ठान और नारियल-चुनरी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर में महंत शैलेंद्र द्विवेदी बब्बू महाराज व भोजूबीर के दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में महंत राजेश गिरी के नेतृत्व में पूजन-अनुष्ठान किए गए। दुर्गाकुंड दुर्गा मंदिर, शक्ति पीठ विशालाक्षी, संकठा देवी सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बुधवार की भोर में मां शैलपुत्री के दरबार में श्रद्धालु हाथ में चुनरी, माला और प्रसाद लेकर मां का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शाम पांच बजे तक पूरा मंदिर परिसर नारियल और चुनरी से पट गया था। नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर नवमी तक जगदंबा के नौ स्वरूपों के दर्शन की मान्यता है।