{"_id":"5c5ec4d0bdec224c164eca96","slug":"narendra-modi-worship-on-magh-purnima-in-kashi-vishwanath-temple-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे पीएम मोदी, काशी को देंगे ये तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे पीएम मोदी, काशी को देंगे ये तोहफे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) के वाराणसी आने की सूचना पर मुख्यमंत्री से लेकर प्रशासन तक ने अपनी कमर कस ली है। 19 फरवरी को वे काशी को कई सौगाते देंगे, लेकिन इन सब के साथ ही वे काशी विश्वनाथ के दरबार में भी जाएंगे। जिसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने प्रशासन को तैयारियां करने का निर्देश दे दिया है।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने कहा कि 19 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के लिए किए जा रहे ध्वस्तीकरण का भी निरीक्षण करेंगे।
3 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने अधिकारियों को पीएम के भव्य स्वागत की तैयारी और डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है। इस दौरान पीएम मोदी के समक्ष कॉरिडोर का नक्शा और डीपीआर भी प्रस्तुत किया जाएगा। निरीक्षण के बाद देर रात मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रवासी सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने कहा कि जिस तेजी के साथ पीएम के मार्गदर्शन में विकास हुआ, वह अविस्मरणीय है और कई क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय भी। पीएम 19 फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर काशी आगमन पर 2000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में सबसे बेहतर हब के रूप में काशी नई पहचान लेकर आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में पीएम के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने कहा कि महामना कैंसर संस्थान, सुपर स्पेशलिटी सेंटर का उद्घाटन होने के बाद यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पड़ोसी देश नेपाल के करीब 15 से 20 करोड़ की आबादी इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले पाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में पेयजल की बेहतर सुविधाओं के अलावा किसानों की समृद्धि से जुड़ी डेयरी का काम अंतिम चरण में हैं। इसे भी प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इससे न केवल आय में वृद्धि होगी, बल्कि नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।