{"_id":"5c5ea3cbbdec22089f03b8b1","slug":"chocolate-day-these-couples-have-sweetness-in-their-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट डे : शादी के सालों के बाद भी बनी है रिश्तों में प्यार की मिठास, जानें ऐसे जोड़ियों की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉकलेट डे : शादी के सालों के बाद भी बनी है रिश्तों में प्यार की मिठास, जानें ऐसे जोड़ियों की कहानी
Mon, 11 Feb 2019 10:20 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार के इस महीने के वेलेंटाइन वीक(Valentine Week) के तीसरे दिन रिश्तों में मिठास भरने के लिए लोग चॉकलेट देते है। वेलेंटाइन वीक(Valentine Week) के सबसे खास दिन है चॉकलेट डे(Chocolate day)। माना जाता है कि अगर आप किसी से दिल की बात नहीं कर पाते हैं तो एक चॉकलेट यह काम बड़ी खूबसूरती से कर सकता है। अपनों से दूरियां बढ़ने पर तकलीफ होना स्वाभाविक है। पर रिश्तों में मिठास घोलने वालों की भी कमी नहीं हैं और आज भी शादी के सालों बाद भी रिश्ते में मिठास बरकरार है। देखें ऐसे ही रिश्तों की मीठी कहानी आगे की स्लाइड्स में...
कलेंद्र व पुष्पा
- फोटो : amar ujala
भेलूपुर स्थित जवाहर नगर निवासी कलेंद्र व पुष्पा की शादी को 29 साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी उनके रिश्ते में मिठास बाकी है। दोनों एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते है। कलेंद्र कहते है पुष्पा मेरी पत्नी से पहले एक सच्ची दोस्त है, जो मेरे मुश्किल वक्त में एक दोस्त की तरह मेरा हाथ थाम कर मुझे उस मुसीबत से बाहर निकाल लाती है।
नारायण शर्मा और उषा शर्मा
- फोटो : amar ujala
शिवपुर नवासी स्वतंत्र नारायण शर्मा और उषा शर्मा की शादी 1980 में हुई थी। दोनों 39 साल से एक दूसरे के साथ दोस्त बनके रहते है। शादी के इतने साल हो चुके है कि उषा अब बिना कहे ही उनकी बातों को समझ जाती हैं। वे बताते हैं कि उनके रिश्ते में गर्मजोशी की एक बड़ी वजह चॉकलेट भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी सरोज और मंजय सरोज
- फोटो : amar ujala
चेतगंज निवासी सोनी सरोज और मंजय सरोज की शादी को 18 साल बीत चुके हैं। लेकिन इन 18 सालों में ऐसा कई बार हुआ जब दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया। लेकिन मंजय ने सोनी का साथ नहीं छोड़ा। मंजय की मां को सोनी कभी पसंद नहीं थी। दोनों ने अड़चनों के बाद भी अपने रिश्ते में मिठास की कमी कभी नहीं आने दी।
विज्ञापन
स्वाती अपने पति के साथ
- फोटो : amar ujala
अस्सी निवासी स्वाती की शादी पिछले साल 19 फरवरी को हुई थी, शादी के पहली सालगिरह से पहले उन्होंने और उनके पति रोहित ने एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट किया।