{"_id":"5b0fd1314f1c1b8b6e8b590d","slug":"munna-bajrangi-facebook-page-viral-in-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद मुन्ना बजरंगी की फेसबुक प्रोफाइल सुर्खियों में, पुलिस हुई सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद मुन्ना बजरंगी की फेसबुक प्रोफाइल सुर्खियों में, पुलिस हुई सक्रिय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी जेल में निरुद्ध प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी के नाम से फेसबुक पर बनी प्रोफाइल इन दिनों सुर्खियों में है। मुन्ना बजरंगी के नाम से फेसबुक पर बनी प्रोफाइल से 24 मई को एक संदेश पोस्ट किया गया है जिसके बाद से जरायम की दूनिया में हड़कंप मचा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस सहित अन्य एजेंसियां भी सक्रिय हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
डॉन मुन्ना बजरंगी
- फोटो : amar ujala
दरअसल, जेल में निरुद्ध मुन्ना बजरंगी की प्रोफाइल से आए दिन कुछ न कुछ फेसबुक पर संदेश शेयर किया जा रहा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस सहित अन्य एजेंसियां भी सक्रिय हुई। पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार जेल में निरुद्ध मुन्ना बजरंगी के नाम से फेसबुक पर किसने प्रोफाइल बनाई है और कौन इसे अपडेट करता है।
Facebook Mobile Number Recharge
मुन्ना बजरंगी के नाम से फेसबुक पर बनी प्रोफाइल से 24 मई को एक संदेश पोस्ट किया गया। संदेश में कहा गया है कि मैं प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी आप लोगों के समक्ष एक बात रखना चाहता हूं कि जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के द्वारा धनंजय सिंह यूथ ब्रिगेड की आईडी से मेरी छवि को खराब करने का कार्य किया जा रहा है। हत्या जैसे आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल त्यागी मुन्ना बजरंगी
- फोटो : अमर उजाला
इसके पहले 20 मई और 16 मई को भी फेसबुक पर बजरंगी की फोटो के साथ संदेश पोस्ट किया गया। पुलिस के अनुसार जेल में निरुद्ध व्यक्ति द्वारा जेल मैनुअल और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाना गलत है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
इस संबंध में एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ से इसकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।