{"_id":"5f4c84c88ebc3ee4f814d995","slug":"muharram-in-varanasi-people-celebrate-youme-aashura-hussain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खामोशी से गुजरा मुहर्रम, दिलों में गूंजा या हुसैन, यौमे आशूरा पर निभाई गई सिर्फ रवायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामोशी से गुजरा मुहर्रम, दिलों में गूंजा या हुसैन, यौमे आशूरा पर निभाई गई सिर्फ रवायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बाकर हुसैन के ईमान बाड़े पर अलम, ताबूत, और ताजिया का जियारत कर मातम करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यौमे आशूरा खामोशियों के साथ गुजर गया लेकिन हर दिल में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। वाराणसी में निकलने वाले ताजिए के जुलूस स्थगित रहे तो केवल मजलिस और छोटे ताजियों को ठंडा करके मुहर्रम की दसवीं तारीख की रवायत अदा की गई। रविवार को यौमे आशूरा का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास था। इसी दिन एक इस्लामी हुकूमत ने अपने नबी के खानदान के लोगों को घेर कर भूखा प्यास मार डाला।
2 of 7
जिले भर में उठने वाले तीन सौ से अधिक ताजिए तो नहीं उठे लेकिन शहर के इमामबाड़ों में छोट ताजिये तथा अलम व तुरबत के फूलों को ठंडा करके रवायत कायम रखी गई। सदर इमामबाड़ा, दरगाहे फातमान, शिवाला घाट, रामनगर टेंगरा मोड़ के इमामबाड़े में रवायत निभाई गई। इस दौरान पुलिस भी काफी संख्या में तैनात रही।
3 of 7
शहर में 8 जगह दुलदुल का जुलूस 27 अंजुमन उठाती हैं मगर उन सब जुलूसों की जगह छोटी-छोटी मजलिसें ही की गईं। देर रात तक जगह-जगह शाम ए गरीबां की मजलिसें हुई। इन मजलिसों में उस समय को याद किया गया जब 10 मोहर्रम की शाम को इमाम हुसैन की शहादत के बाद यजीद की फौज ने इमाम हुसैन के खेमे जला दिए। उनका सामान लूट लिया। औरतों और बच्चों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि ये इमाम हुसैन की शहादत का 1382 वां साल था और हुसैनी कौम के लोग इसी तरह हर साल मोहर्रम मनाते रहेंगे। कर्बला का वा़केया रो कर मातम कर के बयान करके सुनाते रहेंगे ताकि फिर कोई बादशाह इस्लाम का नाम लेकर किसी पर भी जुल्म न कर पाए।
विज्ञापन
5 of 7
शहर में पुलिस भी तैनात।
- फोटो : अमर उजाला
झकझोर देता है कर्बला का वाकया
कर्बला का वाकया आज भी इंसानियत को झकझोर देता है, जो लोग कर्बला नहीं जा पाते हैं वो अपने घरों में छोटे-छोटे ताजिये रखते हैं। ये ताजिये इमाम के रौजे की याद दिलाते हैं। मगर इस बार ताजिय़े नहीं उठा पाने का गम सबके चेहरे पर दिखा। इसमें बहुत से हिन्दू भी हैं जो हर साल ताजियादारी करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।