{"_id":"5bc4d373bdec2269602c4453","slug":"murder-due-to-police-negligence-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में हत्याः पुलिस की एक लापरवाही से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में हत्याः पुलिस की एक लापरवाही से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आजमगढ़ के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक संघर्ष हुआ। इस दौरान फायरिंग होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटी गोली लगने से घायल हो गई। सही मायनों में देखा जाए तो पुलिस की लापरवाही से इतनी बड़ी वारदात हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
azamgarh
- फोटो : amar ujala
जिले के तरवां थाना क्षेत्र के अवनी गांव में रविवार की रात जमीनी विवाद में मनबढ़ों ने गोली मारकर अत्रेय सिंह (45) की हत्या कर दी। जबकि गोली लगने से पत्नी अनिता (40) और बेटी शिखा (16) घायल हो गई। इनका वाराणसी के बीएचयू में इलाज चल रहा है जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
azamgarh
- फोटो : amar ujala
पुलिस को मौके पर स्थिति गंभीर होने की पहले ही आशंका थी। इसी लिए वहां फोर्स की तैनाती की गई थी। रात को सिपाही के मौका छोड़ने पर एसपी ने कड़ा रुख अपनाया। सोमवार को मौके की जांच को पहुंचे एसपी रवि शंकर छवि ने एसआई सुरेशचंद्र और सिपाही अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच सीओ लालगंज को सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा कि जांच रिपोर्ट आने पर अन्य कई और पुलिसवालों पर गांज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दीवार के निर्माण को लेकर चली गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में अत्रेय के छोटे भाई मैत्रेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पड़ोसी राजेश सिंह, उसके बेटे शनि सिंह, भागवत सिंह और उसके बेटे शोले और रौनक को आरोपित किया। पुलिस भागवत और शनि को गिरफ्तार कर ली। जबकि अन्य की तलाश में दबिश दे रही।
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
तरवां थाना क्षेत्र के अवनी गांव निवासी अत्रेय सिंह का पड़ोसी राजेश सिंह से जमीन का विवाद चलता था। दो माह पूर्व दीवानी न्यायालय का फैसला अत्रेय के पक्ष में आया। रविवार को अत्रेय सिंह अपनी जमीन पर निर्माण कर रहे थे। जिसका राजेश आदि विरोध करते हुए थाने पर सूचना दी। पुलिस मैत्रेय सिंह और दूसरे पक्ष से भागवत सिंह को पकड़कर थाने लेकर चली गई। जहां इन दोनों को बैठा लिया गया।