चौबेपुर पुलिस रविवार सुबह उस समय बेहद परेशान हो गई, जब एक मासूम का शव मिलने पर उसकी मां से पूछा गया, तो उसने बताया कि तीन भूत आए और ले जाकर मेरे बच्चे को मारकर फेंक दिए। मां की बातों पर पुलिस की जांच टीम अचरज में पड़ गई। हालांकि बाद में मासूम के पिता ने इस तरह के किसी अंधविश्वास को मानने से इंकार कर दिया।
अंधविश्वास की हद! मां ने कहा तीन भूत आए और मेरे बच्चे को ले जाकर मारकर फेंक दिए
सरिता पिछले 15-20 दिनों से अपने मायके मुस्तफाबाद में रह रही थी। बीती रात को सरिता खाना खाने के बाद सो रही थी। तभी उसकी बड़ी बहन दुर्गा राजभर उसे जगाने लगी। सरिता के जागते ही दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा जिसके बाद सरिता अपने दो साल के बेटे आयुष को लेकर घर से निकल गई।
कुछ समय बाद जब घर वापस नहीं लौटी तो मायके वाले उसे खोजने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद जब वह कहीं नहीं मिली तो उसके मायके वालों नें रात में ही सरिता के पति सोनू को फोन से सरिता के घर से गायब होने की सूचना दी।
देखते देखते ही इसकी सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही सरिता के पति सोनू राजभर मौके पर जब पहुंचा तो उन्होंने देखा की उनके ही बच्चे आयुष की शव है। तो उसने बच्चे को पोखरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
तभी चांदपुर चौराहे के पास से सरिता भी मिल गई। गांव वालों नें बताया कि सरिता कुछ दिनों से विक्षिप्त सी लग रही थीं। पुलिस सरिता को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी। सरिता ने पुलिस की पूछताछ में अंधविश्वास पूर्ण बातें करते हुए बताया कि रात में तीन भूत आए और मुझसे मेरा बेटा छीनकर ले गए और मार डाला।