पांच दिन पहले महाश्मशान मणिकर्णिका पर मढ़ी तोड़ने के वायरल हुए वीडियो के बाद शुक्रवार को काशी में मंत्री, मेयर, विधायक से लेकर डीएम-कमिश्नर ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि मढ़ी तोड़ने का वायरल वीडियो एआई से बना है। कोई भी मूर्ति क्षतिग्रस्त नहीं है। सिर्फ कलाकृतियों को ड्रिलिंग के दौरान हुए कंपन से नुकसान पहुंचा है। मूर्तियां संरक्षित करके रखी गई हैं। जिन्हें निर्माण पूरा होने पर फिर से स्थापित किया जाएगा।
मणिकर्णिका पर मुसीबत : पांच दिन बाद बोले मंत्री और विधायक- AI से बनाया वीडियो; कंपन से खुद ही टूट गई मूर्ति
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:34 AM IST
सार
Varanasi News: महाश्मशान मणिकर्णिका पर अहिल्याबाई की मूर्ति को लेकर उपजे विवाद में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि मूर्ति हटाकर काम करते तो इतनी दिक्कत नहीं होती। वहीं, कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि धार्मिक नेताओं से सलाह के बाद कोई कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन