फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजघाट पर सजी संगीत की महफिल, मनहर उधास की गीतों पर रातभर झूमे श्रोता

Sun, 18 Mar 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 18 Mar 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Manhar udhas present programme at rajghat in varanasi
manhar udhas - फोटो : अमर उजाला
और नहीं कुछ तुमसे कहना...जीवन साथी साथ में रहना...की धुन जब काशी के राजघाट पर छिड़ी तो हर कोई खुद को इसके जादू में खो जाने से नहीं रोक सका। मशहूर गायक मनहर उधास ने राजघाट पर नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान देर रात तक अपने गीतों पर दर्शकों को झूमाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Manhar udhas present programme at rajghat in varanasi
Navsamvatsar - फोटो : अमर उजाला
सुरसरि के सुरम्य तट पर सजी संगीत की महफिल में गीत, संगीत के साथ ही वैदिक मंत्रों के समन्वय ने नवसंवत्सर की पूर्व संध्या को यादगार बना दिया। नवसंवत्सर 2073 विरोधकृत का भव्य स्वागत वैदिक रीति रिवाज और आधुनिक संगीत के साथ काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर हुआ। शनिवार को मनहर उधास ने कार्यक्रम का आरंभ जांबाज फिल्म के मशहूर गीत हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में...से किया। दर्शकों की मांग पर मनहर उधास ने जब सौदागर फिल्म का बेहद प्रसिद्ध गीत इलू, इलू...सुनाया तो दर्शक भी खुद को सुर में सुर मिलाने से नहीं रोक सके और गीत के साथ नाचने लगे। 

 
Manhar udhas present programme at rajghat in varanasi
Navsamvatsar - फोटो : अमर उजाला
मनहर ने हीरो फिल्म का गीत प्यार करने वाले कभी डरते नहीं..., लूटे कोई मन का नगर, राधा बिना है किशन अकेला और हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे...गीत सुनाकर श्रोताओं की रात को यादगार बना दिया। फिल्मी गीतों के अलावा उन्होंने भजनों की भी प्रस्तुति की। संगीतमय भक्तिपूर्ण गीतों के साथ ही, वेद मंत्रों, सुंदरकांड और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से नवसंवत्सर के स्वागत को यादगार बना दिया। इसके पूर्व नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर शनिवार की देर रात राजघाट पर सुरगंगा के मंच पर अरुण की टीम ने सुंदरकांड से आरंभ किया। दो घंटे तक चले सुंदरकांड पाठ के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manhar udhas present programme at rajghat in varanasi
Navsamvatsar - फोटो : अमर उजाला
अगली प्रस्तुति में रात 12 बजे राम की शक्तिपूजा में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवीन एंड ग्रुप के कलाकारों ने यूबी बैंड पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। यूबी बैंड पर स्थानीय कलाकार शौर्या ने फिल्मी होली गीत पेश किए। मानसी ने आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं... सुनाया। गिटार पर सक्षम, ड्रम पर हर्ष, बेस गिटार पर सुधांशु व की बोर्ड पर मानवेंदु ने संगत की। मंगला सलोनी ने कव्वाली गंगा की बात, ओम तिवारी व प्रियंका सिंह ने भजन व नववर्ष स्वागत के गीत गाए। 

 
विज्ञापन
Manhar udhas present programme at rajghat in varanasi
hindi nav varsh - फोटो : अमर उजाला
नीरज सिंह व अरुण तिवारी ने बम-बम बोल रहा है काशी..., वैष्णवी ओझा ने तेरी दीवानी..., किशन पांडेय ने सांसों की माला में...पेश किया। नवसंवत्सर के स्वागत के लिए संगीत के जागरण का कार्यक्रम पूरी रात चला। कार्यक्रम के संयोजक आलोक पारिख थे। गीत संगीत की रातभर चली प्रस्तुतियों के साथ ब्रह्ममूहूर्त में वेद पाठ, वैदिक मंगलाचरण, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य और गंगा आरती के साथ ही नवसंवत्सर का स्वागत किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed